Services started in AIIMS, bilaspur

10.08.2022
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा की 25 ओपीडी एम्स अस्पताल भवन में शुरू हो गई हैं। इससे पहले आयुष भवन में ओपीडी चलाई जा रही थीं। आईपीडी शुरू करने का कार्य प्रगति पर है। सारी प्रक्रिया एक माह में पूरी की जाएगी। सितंबर में पीएम मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। आयुष ब्लॉक से एम्स अस्पताल में ओपीडी शिफ्ट करने के बाद फिर से पंजीकरण करवाने के लिए टोकन सिस्टम शुरू हो गया है। टोकन के यूएचआईडी नंबर से लंबे समय तक अस्पताल में मरीज का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी जारी रहेगी। पंजीकरण के लिए ओपीडी भवन में आठ काउंटर लगाए हैं। मरीज को केवल अपना विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान नंबर (यूएचआईडी) याद रखना होगा। आईपीडी भवन भी तैयार है।सभी वार्ड में बिस्तर लग गए हैं। ऑब्जर्वेशन, स्पेशल वार्ड तैयार हैं। आपात भवन की दूसरी मंजिल में आठ ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं। सभी उपकरण स्थापित कर दिए हैं। अस्पताल में 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। इसकी विशेषता यह है कि इसकी क्षमता 256 स्लाइस प्रति सेकंड है। स्कैनर से मिलने वाली इमेज थ्री डी होगी। चंद मिनटों में यह पूरे शरीर को स्कैन करेगी। इस तकनीक की मदद से वेस्कुलर डिजिज की पहचान आसान होती है। एक्सरे मशीन स्थापित कर दी गई है। एमआरआई मशीन लगाई जा रही है। आईपीडी में शुरू में मरीजों को करीब 150 बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। अभी से आईपीडी में प्रशिक्षु चिकित्सकों की तैनाती शुरू कर दी गई है। इसमें स्पेशल वार्ड से लेकर सामान्य वार्ड तक के बिस्तर शामिल हैं।

लैब का कार्य प्रगति पर
एम्स अस्पताल में मुख्य लैब का कार्य प्रगति पर है। बहरहाल, अस्पताल में टेस्ट के लिए सैंपल 75 नंबर कमरे में एकत्रित किए जा रहे हैं। बिलिंग काउंटर 7, 8 और 9 हैं। एक्सरे की सुविधा और यूएसजी आयुष ब्लॉक में ही चलाए जा रहे हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Medical tourism grow in india

भारत के कई टूरिज्म प्लेस के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत मेडिकल टूरज्म के मामले में दुनिया के 10 स्थानों में शामिल हो गया है। इलाज के लिहाज से आज भारत को बिल्कुल सही जगह माना जा रहा है।देश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय चिकित्सा और कल्याण पर्यटन बोर्ड का गठन किया है। इसके अलावा पर्यटन मंत्रालय अपनी जारी गतिविधियों के तहत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों और प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘अतुल्य भारत’ ब्रांड-लाइन के तहत विदेशों के महत्वपूर्ण व संभावित बाजारों में वैश्विक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन मीडिया कैंपेन चलाता है‌।मेडिकल टूरिज्म को लेकर मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नियमित रूप से डिजिटल पोस्ट भी किए जाते हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

12th pass became a fake doctor

08.08.2022
कोंडागांव। जिले के बीजापुर में अवैध तरीके से संचालित पोयम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य अमले ने दबिश दी। एक युवक ने OPD पर्ची में खुद को MBBS डॉक्टर बताकर अवैध अस्पताल खोला। मामले की सूचना मिलने के बाद सभी अधिकारी वहां पहुंचे और संयुक्त कार्रवाई की गई।दरअसल, मामला कोंडागांव के ग्राम बीजापुर का है, जहां एक 12वीं पास युवक ने खुद को MBBS डॉक्टर बताकर अवैध रुप से एक अस्पताल खोला। बता दे कि ये अस्पताल अवैध रुप से संचालित किया जा रहा है। जैसी ही स्वास्थ अमले को इस मामले की सूचना मिली, वो सक्रिय हो गए और पोयम हॉस्पिटल में उन्होंने दबिश दी। नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Court new move for abortion law

08.08.2022
सुप्रीम कोर्ट अविवाहित महिलाओं को गर्भपात की अनुमति देने को लेकर कानून में बदलाव करने पर विचार करेगा। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार एक अविवाहिता महिला को सुरक्षति गर्भपात के अधिकार से वंचित करना उसकी व्यक्तिगत आजादी है।ऐसे में कोर्ट अब मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम और संबंधित नियमों की व्याख्या करेगा कि क्या अविवाहित महिलाओं को 24 सप्ताह के गर्भपात की अनुमति दी जा सकती है या नहीं।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने शुक्रवार को केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी को इस प्रक्रिया में अदालत की सहायता करने को कहा।सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि जब कानून के तहत अपवाद प्रदान किए गए हैं, तो अविवाहित महिलाओं को 24 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए शामिल क्यों नहीं किया जा सकता है। हालांकि हमे इसके लिए डॉक्टर की सलाह को तरजीह जरूर देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संसदीय मंशा स्पष्ट प्रतीत होती है क्योंकि इसने “पति” को “साथी” के साथ बदल दिया है. यह दर्शाता है कि उन्होंने अविवाहित महिलाओं को भी 24 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देने वालों की श्रेणी में रखा है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

1000 crore doctor freebies scam

जिन डॉक्टरों के नाम कथित तौर पर माइक्रो लैब्स में हाल ही में आयकर छापे में सामने आए हैं, उन्हें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है, जिसने आईटी विभाग को अपने स्वयं के शुरू करने के लिए शामिल डॉक्टरों के नामों का खुलासा करने के लिए कहा है। मामले की जांच कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन डॉक्टरों ने कथित तौर पर प्रसिद्ध डोलो 650 ब्रांड के निर्माता से यात्रा व्यय, अनुलाभ और 1000 करोड़ रुपये की राशि सहित मुफ्त उपहार लिए हैं।आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के सिलसिले में लोकप्रिय दवा डोलो-650 निर्माता माइक्रो लैब्स लिमिटेड के कार्यालयों पर छापेमारी की थी।बाद में, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने व्यापक रूप से प्रसिद्ध डोलो-650 दवा टैबलेट के निर्माताओं पर “अनैतिक प्रथाओं” में लिप्त होने और उत्पादों को बढ़ावा देने के बदले डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को लगभग 1,000 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार वितरित करने का आरोप लगाया था। दवा समूह द्वारा किया गया।”खोज अभियान के दौरान, दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में पर्याप्त आपत्तिजनक सबूत मिले हैं और जब्त किए गए हैं … सबूतों की प्रारंभिक एकत्रीकरण से पता चला है कि समूह अपने खाते की किताबों में नामे कर रहा है जो अस्वीकार्य है आईटी विभाग ने कहा था, ‘बिक्री और पदोन्नति’ मद के तहत चिकित्सा पेशेवरों को मुफ्त वितरण के कारण खर्च।सीबीडीटी ने आरोप लगाया था कि इन “मुफ्त में यात्रा व्यय, अनुलाभ और उपहार आदि शामिल हैं जो डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को ‘प्रचार और प्रचार’, ‘सेमिनार और संगोष्ठी’, ‘चिकित्सा सलाह’ आदि के तहत समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हैं।”इसमें कहा गया है, “सबूत बताते हैं कि समूह ने अपने उत्पादों/ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए अनैतिक व्यवहार अपनाया है। इस तरह के मुफ्त उपहारों की मात्रा लगभग 1,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।”उसी के बाद, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और फार्मास्युटिकल विभाग ने मामले की जांच के लिए शीर्ष चिकित्सा नियामक, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के तहत आचार समिति को काम सौंपा है।अब एनएमसी, शीर्ष चिकित्सा शिक्षा नियामक निकाय ने कथित तौर पर संबंधित डॉक्टरों का साक्षात्कार करने का फैसला किया है, जिनके नाम रिश्वत या अनैतिक प्रथा को स्थापित करने के लिए सामने आए हैं, न्यूज 18 कहते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, आयोग प्रस्तुत करेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट,यदि डॉक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो वे अपना चिकित्सा प्रमाणन और अभ्यास करने का अधिकार भी खो सकते हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Controversy for the chair of cmho

सीएमएचओ कुर्सी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में पूर्व से पदस्थापित डॉ राजेश शर्मा और राज्य सरकार द्वारा हाल की पदस्थापित किए डॉ. कांतिलाल पलात, दोनों एक साथ बैठे। एक ही कार्यालय में एक पद पर दो अधिकारियों के होने से कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई।डॉ.शर्मा का कहना है कि सीएमएचओ पद को लेकर उनका स्टे वैकेंट नहीं हुआ है। ऐसे में कानूनन सीएमएचओ वो ही है। वहीं डॉ. कांतिलाल पलात का कहना है कि जिस आधार पर इन्होंने स्टे लिया था, उसे राज्य सरकार ने संशोधन कर पूरा कर दिया है। पद खाली था तभी तो राज्य सरकार ने उनको पदस्थापित किया है। ऐसे में सीएमएचओ तो वो ही है।

डॉ. पलात सुबह जल्दी आकर बैठ गए तो बाद में आए राजेश शर्मा बगल में दूसरी कुर्सी लगाकर बैठ गए

बुधवार शाम करीब 6 बजे पलात को सीएमएचओ प्रमोट करने के आदेश जारी हुए थे। तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग देने के आदेश थे। डॉ. पलात ने बुधवार देर शाम को ही सीएमएचओ कुर्सी संभाल ली थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ही डॉ. पलात कार्यालय पहुंच गए और कुर्सी पर बैठ गए। डॉ. राजेश कलेक्ट्रेट में एक मीटिंग अटेंड करने के बाद करीब 11.30 बजे सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे।दोनों के बीच बंद कमरे में कुछ वार्तालाप भी हुआ। इसके बाद डॉ. राजेश ने कर्मचारी से दूसरी कुर्सी मंगाई और उसे डॉ. पलात के बगल से लगाते हुए बैठ गए।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Blood crisis in sms hospital,Jaipur

ब्लड बैंक खाली होने लगे हैं। निजी ब्लड बैंकों का बहुतायत में खुलना, ब्लड डोनेशन शिविरों में कई ब्लड बैंक को बुला लेना और ब्लड डोनेट नहीं करने सहित कई कारणों के चलते हालात इस स्थिति में पहुंच चुके हैं कि एसएमएस जैसे सरकारी ब्लड बैंक में एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप है ही नहीं। ओ-निगेटिव महज दो यूनिट, एबी-पॉजिटिव 09, ए-निगेटिव 10 और बी-निगेटिव केवल 09 यूनिट ही बचा है। ब्लड बैंक में यह स्टोर बुधवार दोपहर 12 बजे तक था। ये ब्लड ग्रुप इमरजेंसी के लिए बचा कर रखे हैं और कॉमन सर्जरी या जरूरतमंद को मना किया जा रहा था। ब्लड की कमी को लेकर विशेष रिपाेर्ट।डोनेशन-सप्लाई में 12 हजार यूनिट से अधिक का फर्कअकेले एसएमएस में डोनेट और सप्लाई में 12 हजार यूनिट तक का फर्क है। एक जनवरी से 31 जुलाई तक महज 26,394 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ, जबकि 38,960 यूनिट सप्लाई किया गया। यह सप्लाई अधिक ऐसे हो सकी कि एक यूनिट ब्लड से तीन-चार कंपोनेंट बनते हैं।

डिमांड बढ़ने से बढ़ी चिंता
छोटे-छाेटे ब्लड बैंक खोलने की वजह से परेशानी हुई है। कोशिश कर रहे हैं कि सभी जगह से ब्लड यहां पहुंचे। निशुल्क ब्लड की भी डिमांड बढ़ने से चिंता बनी हुई है। -डॉ. अमित शर्मा, इंचार्ज, ब्लड बैंक, एसएमएस।

कमी की बड़ी वजह ये

बिना किन्हीं प्लान के जिलेवार निजी छोटे-छोटे ब्लड बैंक खाेल दिए गए। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में ब्लड बंद हो गया।
ब्लड बैंक की ओर से प्रलोभन (हेलमेट व अन्य) दिया जाता है और आर्गेनाइजर को 50 प्रतिशत तक नि:शुल्क ब्लड देने के लिए कहा जाता है। नतीजतन शिविरों का ब्लड निजी बैंक में जाता है और वहां से बेचा जाता है।
मई-जून-जुलाई में स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां होती हैं तो तुलनात्मक रूप से कम कैंप लगते हैं और ब्लड की कमी हो जाती है।
कोई भी कैंप लगाता है तो कई ब्लड बैंक को बुला लेता है, नतीजतन एक बैंक के हिस्से में 15-25 यूनिट ही ब्लड आता है।6 घंटे बाद प्लाज्मा और आरबीसी ही मिलते हैं किसी भी ब्लड का छह घंटे में ब्लड बैंक तक पहुंचना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए कि समयावधि में पहुंचने से पीआरबीसी, एफएफपी, आरडीपी, एसडीपी, क्रायो, पेरसिपिटेट कंपोनेंट को काम में ले सकते हैं। छह घंटे बाद प्लाज्मा और आरबीसी ही मिलते हैं।इन मरीजों के लिए बड़ी जरूरत, इसलिए मांग बढ़ी थैलीसीमिया के सभी मरीजाें, कैंसर पेशेंट सहित कई बीमारियाें के लिए बिना डोनर के ब्लड दिया जाता है। एसएमएस में रोजाना थैलीसीमिया के 40 बच्चों को, कैंसर और छोटी बच्चियों को 10 से 12, एक्सीडेंट केसेज में 20-25 यूनिट ब्लड दिया जाता है।

एसएमएस में ये बचा है अलग-अलग ब्लड ग्रुप
ए-पॉजिटिव36
बी-पॉजिटिव48
ओ-पॉजिटिव57
एबी-पॉजिटिव09
ओ-निगेटिव02
एबी-निगेटिव00
बी-निगेटिव09
ए-निगेटिव10

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

New cmho of pali

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर शाम को एक सूची जारी की। जिसमें 46 चिकित्सकों के ट्रांसफर किए। इसके तहत अब पाली के नए CMHO डॉ इन्द्रसिंह राठौड़ होंगे। वे जोधपुर के पावटा हॉस्पटिल से ट्रांसफर होकर आ रहे हैं। इसी तरह आहोर (जालोर) BCMO डॉ रमाशंकर भारती को CMHO जालोर लगाया गया हैं। वही जालोर CMHO डॉ गजेन्द्रसिंह देवल को जालोर हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया हैं।

SEE FULL LIST HERE

order 03-08-2022

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Great initiative by doctors

महाराष्ट्र में डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों का एक ग्रुप गरीब परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दे रहा है।आइए जानते हैं इस कोचिंग के बारे में। लिफ्ट फॉर अपलिफ्टमेंट (LFU) प्रोजेक्ट, जो साल 2015 में शुरू हुई थी, ने गरीब परिवारों के 100 से अधिक छात्रों को NEET, MBBS और अन्य कोर्सेज के लिए ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा पास करने में मदद की है।डॉ अतुल ढाकाने ने 10 से 15 मेडिकल छात्रों के साथ प्रोजेक्ट शुरू किया था। उन्होंने कहा, ” ये बात साल 20215 की है, जब मैं पुणे में BJ मेडिकल कॉलेज में MBBS के थर्ड ईयर में था, मैं अर्निंग और लर्निंग की स्किम के तहत एक कोचिंग क्लास में बायोलॉजी पढ़ाता था। वहां, मैंने महसूस किया कि भारी फीस के कारण, गरीब पृष्ठभूमि के छात्र और ग्रामीण, आदिवासी और सूखाग्रस्त क्षेत्रों से आने वाले लोग कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते हैं, ”उन्होंने कहा, “शुरुआत में, हमने ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों के बारे में पता किया जो मेडिकल शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे और पुणे नगर निगम द्वारा संचालित स्कूल की एक छोटी कक्षा में उन्हें मार्गदर्शन देना शुरू कर दिया।”
बता दें, 36 बैच के 6 छात्रों ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए महाराष्ट्र सरकार के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) को क्रैक किया। उनमें से कई छात्रों ने अच्छे कॉलेजों में दाखिला लिया। डॉ अतुल के अनुसार, पुणे और मुंबई जैसे शहरों में टॉप NEET कोचिंग कक्षाएं 3 लाख रुपये तक लेती हैं। LFU मुफ्त कोचिंग प्रदान करता है। LFU कोचिंग के लिए हर साल 60 छात्र दाखिला लेते हैं। जुलाई 2022 में कम से कम 48 LFU के छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी।पुणे के बाद, LFUमुंबई से 600 किमी से अधिक पूर्वी महाराष्ट्र के आदिवासी मेलघाट क्षेत्र में फैला, जहां एक और शिक्षण प्रोग्राम शुरू किया गया था, लेकिन उन्हें NEET 2019 में मेलघाट बैच से वांछित परिणाम नहीं मिला। डॉ अतुल ने कहा, “वहां का माहौल परीक्षा की तैयारी के लिए अनुकूल नहीं था। इसलिए हमने अगले साल छात्रों को पुणे में स्थानांतरित कर दिया, और 16 छात्रों ने NEET पास किया और उनमें से 8 छात्रों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लिया ”साल 2020 NEET में, 46 LFU छात्रों में से, 26 परीक्षा में सफल रहे। उलगुलान (Ulgulan) पहल को अब मराठवाड़ा के उस्मानाबाद तक बढ़ा दिया गया है जहां आवास की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साल 2016 से, हमने 250 छात्रों को कोचिंग प्रदान की है और उनमें से 130 डॉक्टर बन गए हैं, या बन रहे हैं। 130 में से 70 MBBS कोर्स में शामिल हुए जबकि शेष BAMS, BDS और BHMS जैसे कोर्स किए।गरीबी के अलावा, मेलघाट के छात्रों को एक भाषा का भी सामना करना पड़ता है। कोरकू (Korku tribe) जनजाति के कुछ छात्र अंग्रेजी की तो बात ही छोड़ दें, मराठी से भी परिचित नहीं हैं।डॉ संतोष चटे, जो वर्तमान में मुंबई के कूपर अस्पताल में अपनी इंटर्नशिप कर रहे हैं, उन्होंने LFU से NEET की कोचिंग ली थी। साल 2017 में उन्होंने NEET परीक्षा पास की थी। डॉ संतोष ने कहा, “मैंने डॉक्टर बनने का सपना देखा था। कक्षा 10वीं पूरी करने के बाद, मैं LFU में आया और NEET के लिए उनके प्रोग्राम में शामिल हो गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों और वंचित वर्गों के मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एक वरदान है,”

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Post of senior resident

निदेशालय राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी जयपुर के आदेश के अनुसरण में निम्नलिखित विशेषताओं में राजकीय मेडिकल, कॉलेज चित्तौड़गढ़ के लिए सीनियर रेजिडेंट के पद पर अस्थाई/आवश्यक आधार पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।

OFFICIAL NOTIFICATION

CamScanner 07-30-2022 17.46.12

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓