Doctors not available in gwalior district hospital

12.07.2022
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी अमरनाथ यात्रियों के चैकअप करने में लगा दी गई है। इसके चलते जिला अस्पताल में सर्जरी की ओटी बंद हो गई है। यहां से सर्जन डॉ. नीरज बंसल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक वर्मा को जम्मू भेजा गया है। वहीं सिविल अस्पताल हजीरा में पदस्थ मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. गिरीश शर्मा को भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते अब जिला अस्पताल में सर्जरी बंद हो गई है। जिला अस्पताल में एक मात्र सर्जरी के डॉक्टर नीरज बंसल है। उनके न होने से अब 31 जुलाई तक कोई भी सर्जरी यहां पर नहीं होगी। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में मेडिसिन का भी एक ही डॉक्टर है। लेकिन अब यहां पर मेडिसिन के मरीजों को इलाज के लिए बाहर ही भेजा जा रहा है। ऐसे में बारिश के मौसम में मेडिसिन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती है।बाबा अमरनाथ की गुफा से लेकर काली माता मंदिर के बीच शुक्रवार को बादल फटने की घटना हुई थी। इसके बाद बाबा बर्फानी की यात्रा को रोक दिया गया था। ग्वालियर से भी कई श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए हुए हैं। श्री बाबा बर्फानी हर-हर महादेव समिति के सचिव पन्नालाल गौड़ ने फोन पर बताया कि उनके जत्थे के साथ गए 51 लोग शेषनाग बैस कैंप में रुके हुए थे। सोमवार को सुबह 5 बजे यात्रा शुरू हुई, यहां से हमारा जत्था भी रवाना हुआ। बाबा की गुफा में दोपहर दो बजे पहुंचे और दोपहर 3 बजे तक दर्शन कर लिए थे। दर्शन कर सीधे बालटाल उतर आए थे, रात में यहीं रुकेंगे और सुबह मणिग्राम बेस कैंप में ग्वालियर के लंगर में सेवा देंगे। उन्होंने बताया कि पानी लगातार बरसने के कारण गुफा के बाहर का मौसम खराब बना हुआ है, इसलिए गुफा के बाहर किसी को भी रुकने से मना किया जा रहा है। यहां पहुंचे सभी श्रद्धालुओं से कहा जा रहा है या तो बालटाल जाएं या फिर चंदनवाड़ी।

सिविल अस्पताल में तीन सर्जन

सिविल अस्पताल हजीरा में तीन सर्जन है। अगर इसमें से एक डॉक्टर जिला अस्पताल में आ जाता है तो मरीजों को इलाज मिलने लगेगा। अगर किसी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं होती है तो मरीजों को परेशान ही होना पड़ेगा।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

From now on only senior nursing personnel will be able to do the work of superintendent in government hospitals of Sikar

21.06.2022

सरकारी अस्पतालाें में वरिष्ठ नर्सिंगकर्मी ही अधीक्षक का काम कर सकेंगे। जूनियर नर्सिंगकर्मी काे चार्ज साैंपा ताे प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हाेगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (अराजपत्रित) सुरेश नवल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।दरअसल अस्पताल प्रभारियाें द्वारा चहेते नर्सिंगकर्मियाें काे अधीक्षक का चार्ज साैंपे जाने की शिकायतें निदेशालय तक पहुंची थी। इसके बाद ये फैसला लिया गया है।

एसके अस्पताल में जूनियर नर्सिंगकर्मियाें काे अधीक्षक चार्ज दिए जाने और ऑफिस ड्यूटी लगाए जाने पर आपत्ति जता चुके हैं। नर्सिंगकर्मियाें ने वरिष्ठ नर्सेज काे अधीक्षक का कार्यभार साैंपे जाने की मांग रखी है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

30 Medical Teachers terminated

उत्तरप्रदेश के विभिन्‍न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लम्‍बे समय से अनुपस्थित चल रहे 30 चिकित्‍सा शिक्षकों की सेवायें समाप्‍त करने की कारवाई शुरू हो गयी है। इन चिकित्‍सा शिक्षकों के खिलाफ कारवाई करने के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने निर्देश दिये हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्‍सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर सेवायें समाप्‍त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। उन्‍होंने बताया कि ये सभी चिकित्सा शिक्षक बिना अनुमति लिए अनाधिकृत रूप से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं जिसके कारण राजकीय मेडिकल कालेजों एवं चिकित्सालयों में समस्या आ रही थी। श्री दुबे ने बताया कि जिन चिकित्सा शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है उनमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के 8, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के 6, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ के 3, राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के 4, मेडिकल कॉलेज जालौन, गोरखपुर व आजमगढ़ के 1-1 चिकित्सा शिक्षक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हृदय रोग संस्थान, कानपुर के 3 चिकित्सा शिक्षक और जेके कैन्सर इन्स्टीट्यूट, कानपुर के 3 हैं ।

Amarnath Yatra Duty for Doctors

प्रतिवर्ष कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में अमरनाथ यात्रा जून-जुलाई-अगस्त माह में होती है, यह रक्षाबंधन के दिन संपन्न विधिवत मानी जाती है (60 Days), इसमें देश विदेश से यात्री अमरनाथ नामक गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग के दर्शनार्थ जाते हैं, वर्ष 2018 में 285006 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये | इस यात्रा के दो रास्ते हैं, एक पहलगाम से गुफा (करीब 40 किमी) दूसरा बालटाल से गुफा (करीब 15 किमी), दोनों रास्ते दुर्गम हैं जिनमें पैदल या खच्चर की सहायता से जाया जा सकता है, इन दोनों रास्तों में हर चार पांच किमी पर यात्रियों हेतु मेडिकल कैम्प बने होते हैं (कुल 28 कैम्प)जिनमें डॉक्टर सहित स्टाफ मय दवाइयां उपलब्ध रहता है, कश्मीर सरकार के पास पर्याप्त डॉक्टर/स्टाफ उपलब्ध ना होने की स्थिति में वे पड़ोसी राज्यों से इन्हें डेपुटेशन पर लेते हैं, यात्रा को ड्यूटी के हिसाब से दो चरणों में बांटा जाता है, एक एक महीना, जिनके लिए स्टाफ तैनात किया जाता है | सामान्यतया राजस्थान के स्टाफ को द्वितीय चरण में लगाया जाता है क्यूंकि उस समय वहां मौसम अनुकूल रहता है (करीब शून्य से ऊपर) | यात्रा में जाने हेतु किराया भत्ता, दैनिक भत्ता (दिन के हजार के करीब) राज्य सरकार के नियमानुसार देय होता है जो यात्रा पश्चात बिल प्रस्तुत करने पर दिया जाता है (बाबूराज) | श्रीनगर की फ्लाईट ले सकते हैं (किराया मेडिकल ऑफिसर्स को ट्रेन AC का ही मिलेगा), वहां से पहलगाम पहुंचें, अथवा ट्रेन से जम्मू वहां से बस/टेक्सी से अनंतनाग और फिर पहलगाम पहुंचें, बालटाल रूट वाले श्रीनगर से बालटाल जा सकते हैं वहां से (बालटाल और चन्दनबाड़ी के बाद) आगे अपने ड्यूटी स्थल तक पहुँचने के लिए पैदल चल सकते हैं अथवा खच्चर ले सकते हैं, ड्यूटी स्थल पर फार्मासिस्ट (इंचार्ज), नर्सिंग स्टाफ आदि करीब सात लोग होते हैं, यहीं पर जेके पुलिस/आर्मी/बीएसएफ/सीआरपीएफ की टुकड़ी और उनके भी डॉक्टर होते हैं, बड़ी जगहों तथा बेस अस्पतालों में एक से ज्यादा डॉक्टर रहते हैं लेकिन ज्यादातर जगह एक भी होता है, ज्यादातर मरीज हाइपोथर्मिया या सांस की दिक्कत वाले आते हैं, कुछ गिरकर चोट खाए, रेफ़र करके के लिए हेलिकोप्टर उपलब्ध है, स्टाफ भी यात्रा के दौरान बाबा के दर्शन करके आ सकता है (आना चाहिए) ड्यूटी दौरान खान पान हेतु सामग्री कश्मीर सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाती है (चावल-दाल-राजमा-आदि) जिसे स्टाफ द्वारा ही बनाया जाता है (एक एमपीडब्लू नियुक्त), हालाँकि यह खाना राजस्थानियों को ज्यादा हजम नहीं होता है, सो वो आस पास चल रहे मुफ्त भंडारों का लाभ ले सकते हैं, कुल 28 कैम्प में से करीब 18 में ही भंडारा सुविधा है बाकी को थोड़ी दिक्कत आ सकती है, इसी तरह मोबाइल नेटवर्क भी कुछेक जगह ही है, वो भी BSNL Post-paid | मौसम और दृश्य शानदार हैं, बर्फ पिघल रही होती है, आप स्वर्ग में हैं, 12000 ft से ज्यादा ऊंचाई के कारण ओक्सिजन कम है, सो ज्यादा घूम नहीं सकते, बस टेंट में रहो, टेंट में हीटर-रजाई-गद्दे-किचन होंगें, जुगाड़ हो सके तो सप्ताह में एक बार नहा लो, एक जैकेट दो पाजामे चार टीशर्ट में महीना कट जायेगा, दाढ़ी वापस आकर बना लेवें, जै बाबा की बोलते रहो |

ड्यूटी, सेवा, घुमाई, सुकून, मेडिटेशन का बेजोड़ संगम है अमरनाथ यात्रा, जिन्दगी भर याद रहने वाला अनुभव | शादीशुदा एवं उम्रदराज (जिम्मेदार) साथीयों के बजाय कुंवारे लोग ज्यादा एन्जॉय मार सकते हैं, हालांकि गुटखा, तेलिय पदार्थ, मांस-मदिरा पूरी तरह प्रतिबंधित हैं |

वर्ष 2019 के दो चरणों में राजस्थान से प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले मेडिकल स्टाफ की लिस्ट जारी कर दी गयी है, जो कि नीचे संलग्न है –

ज्यादा जानकारी के लिए अमरनाथ श्राइन की वेबसाइट देखें – http://www.shriamarnathjishrine.com/

राजस्थान अमरनाथ यात्रा नोडल ऑफिसर हेल्प लाइन – 9782121971

इच्छुक स्टाफ अपने जिले के सीएमएचओ के मार्फ़त आवेदन करे अथवा हेल्पलाइन पर संपर्क करे |

Credit :

उपरोक्त जानकारी हमें, डॉ. जितेन्द्र बगडिया द्वारा दी गयी है, जिन्होंने यात्रा में अपनी सेवाएँ दी हैं |
पोस्ट – EAC, Poshpathri, Pahalgam Axis, 2nd round July-August 2014.

Information Assistant NO polio duty

Return on Duty after leave

Rejoining duty on return from Leave on medical grounds

  1. An employee  who  has  been  granted  leave  on  medical  certificate  is required to produce a medical certificate of fitness before resuming duty.
  1. Leave sanctioning  authority  may  secure  second  medical  opinion,  if considered necessary.

Rejoining duty before the expiry of leave

Except  with  the  permission  of  the  authority,  who  granted  leave,  no member of the staff on leave may return to duty before the expiry of the period of leave granted to him.

Maximum period of absence from duty

  1. No member of the Service shall be granted leave of any kind for a continuous period exceeding five years.
  2. A member of the service who remains absent from duty for a continuous period exceeding five years other than on foreign service, whether with or without leave, shall be deemed to have resigned from the service.

Uniform is compulsory for medical staff

Dress Code is Universal for all Medical Staff !

Also For Information Assistant. Peon, Drivers (Also for 104,108) & Contract Employees
(Also for Placement Agency Employees) ..
Be Clean.. Be In Uniform.. Be Healthy and Smart !
Make this world Awesome

# Rule – If Any Staff comes without proper uniform than mark his 1/2 CL
(In this case he have to complete his duty also)

After Half time if again he comes without uniform than again mark 1/2 CL and he is also liable to complete his duties.
if comes with uniform after half time than now give him 1/2 P for that and appreciate and encourage him for coming next day in proper uniform otherwise he will lose casual leave again.

Tata !

Leaves in Probation

the period of probaton shall be extended upto the peiod of extraordinary leave taken beyond thee months
subject to maximum of one year.

Day off rules

सरकारी विभागों में शनिवार/रविवार का अवकाश रहता है जिस दिन उक्त कार्यालय के कार्मिक अवकाश पर रहते हैं, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में सातों दिन चौबीस घंटे सेवाएँ दी जाती हैं इस स्थिति में अवकाश के दिन ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को इसके बदले में डे-ऑफ़ दिया जाता है |

कार्यालय अवकाश –

निदेशालय, जॉइंट ऑफिस, सीएमएचओ, बीसीएमओ कार्यालयों में फाइव डे वीक है, इसके अतिरिक्त सभी राजकीय अवकाशों में कार्यालय बंद रहते हैं |
Duty timing = 09:00 AM – 06:00 PM

पीएमओ, एसडीएच, सीएचसी पर कार्यालय केवल रविवार और राजकीय अवकाश को बंद रहते हैं |
Duty timing = 10:00 AM – 05:00 PM

चिकित्सक डे ऑफ़ –

पीएचसी चिकित्सा अधिकारी – केवल रविवार अवकाश, कोई डे ऑफ नहीं
सीएचसी/एसडीएच/डीएच चिकित्सक – साप्ताहिक डे ऑफ (कुल 4)

# एक सप्ताह लगातार ड्यूटी करने पर एक डे ऑफ, दो सप्ताह करने पर एक साथ दो डे ऑफ लिए जा सकते हैं |
# महिना पूरा होने के बाद गणना नए सिरे से लागु होगी |

पैरामेडिकल डे ऑफ़ –

नर्सिंग ऑफिसर* (MN1) – साप्ताहिक डे ऑफ (कुल 4)
अन्य नर्सिंग कर्मी –
केवल ओपीडी ड्यूटी वाले – मासिक कुल 4 डे ऑफ, सेकण्ड सैटरडे
राउंड द क्लॉक ड्यूटी वाले – (i) जनवरी से मई – 8 डे ऑफ
(ii) जून से दिसंबर – 7 डे ऑफ
सब सेंटर एएनएम – रविवार और राजकीय अवकाश को बंद

*  नर्सिंग ऑफिसर (MN1) अधिकारी है ना कि कर्मी/कर्मचारी |

All related orders attached below –

⇓ Share this post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Duty and Timings

What is Duty –

The order No.F.1 (5)FD/Rules/201 0 dated 14.12.2012 issued by the Finance Department, Govt. of Rajasthan for clarifying if the period of Journey from residence to. office and vice versa is part of “Duty” of employees under various Regulations or not. Accordingly,
it is clarified that in the following cases an employee of Department shall be treated as on “Duty”:-
(1) The “Duty” starts at the hours Department’s employee report for “Duty” on a particular day or takes charge of the post and ends at the hours he left his duty point. Accordingly, the period of journey from residence to office and vice versa is not a part of “Duty”.
(2) The period of absence on tour-from headquarters begins at the hours on the day on which the Department’s employee actually leaves his residence/office and ends at the hours on. the day on which he returns thereto is “Duty” excluding the period of leave including casual leave, if any, availed during tour.
(3) A Department’s employee is to be treated on election duty as soon as he leaves his residence/office to report for any election related duty including training and until he reaches back his residence/office after performance of his election related duty. If any mishap takes place during this period, it should be treated as having occurred on election duty subject to the condition that there should be a casual connection between occurrence of injury/death and the election duty.

Types of Duty –
1. Breaking duty – 6 Hours (In 2 shifts; Morning & Evening both time)
2. Regular duty – 8 Hours (Morning or Evening)
3. Office duty – 9 Hours (1 hour lunch break)
4. Night duty – 12 Hours

HOSPITAL TIMINGS –

1 April – 30 September :    

Morning – 08:00 am to 12:00 pm
Evening – 05:00 pm to 07:00 pm

1 October – 31 March :

Morning – 09:00 am to 01:00 pm
Evening – 04:00 pm to 06:00 pm

Sunday & Public Holidays :
Morning – 09:00 am to 11:00 am
Rotation duties will be applied in 24×7 opening institutes –
Morning – 08:00 am to 02:00 pm
Evening – 02:00 pm to 08:00 pm
Night – 08:00 pm to 08:00 am