Nirmayya health checkup of policemen in Surat’s civil hospital, police suffering from some disease or the other

08.07.2022

सिविल अस्पताल में हर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों का निरामय आरोग्य चेकअप होता किया जाता है। इस साल कुल 2,661 पुलिसकर्मियों का चेकअप किया गया। इसमें से 692 पुलिसकर्मी किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त पाए गए। इनमें से 194 काे हृदय रोग, 148 पुलिसकर्मियों को एब्नाॅर्मल हाई कोलेस्ट्रॉल, 42 काे शुगर और 46 ब्लड प्रेशर की परेशानी है।वहीं 1 को टीबी, एक काे अस्थमा और एक पुलिसकर्मी को एनीमिया है ताे कुछ काे अन्य बीमारियां हैं। बता दें कि सूरत शहर में लगभग 5700 पुलिसकर्मी हैं। शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए उन्हें कड़ी ड्यूटी देनी पड़ती है। इसके कारण कई बार देर रात तक भी कई पुलिसकर्मियों को काम करना पड़ता था। इसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी हाे रहा है।

डॉक्टर का कहना है कि अनियमित दिनचर्या और एक ही जगह बैठने से हाई कोलेस्ट्रॉल या दूसरी बीमारियों का खतरा रहता है

फिजिशियन डॉक्टर बिना शाह ने बताया कि हाई कोलेस्ट्रॉल होने का मुख्य कारण है खान पान में ध्यान न देना। तला भुना खाना, तेल मसाले वाले फैट से भरी चीजें खाना। साथ ही एक जगह पर बैठे रहना और ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी न करना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का मुख्य कारण है।कई पुलिस वाले भी मेरे पास इसकी शिकायत लेकर आते है। उनकी लाइफस्टाइल में भी ये सभी चीजें रहती है इसलिए उनके हाई कोलेस्ट्रॉल होने की सम्भावना बढ़ जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट डिजीज भी होता है। कई हाई कोलेस्ट्रॉल वाले हार्ट की तकलीफ से जूझते हैं।इस पर काबू न पाया जाए तो भविष्य में जान जाने का खतरा हाे सकता है। इसके अलावा बीपी, शुगर और अन्य बीमारियां होने का कारण भी लोगों का अनियमित खान-पान और अनियमित दिनचर्या ही है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Facebook Comments