116 new infected found in Surat, active patients crossed 700

08.07.2022
गुरुवार को कोरोना के 116 संक्रमित मिले। इसमें शहर के 88 और जिले के 28 मरीज हैं। अब तक कुल 206634 पॉजिटिव आ चुके हैं। गुरुवार को शहर के 82 और जिले के 11 को मिलाकर कुल 93 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 203698 मरीज ठीक हो चुके हैं।गुरुवार को एक भी मौत नहीं हुई। अब तक कुल 2240 मौतें हो चुकी हैं। अब एक्टिव मामलों की संख्या 716 पर पहुंच गई है। शहर में अब 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

टीकाकरण: 2355 लोगों को लगाए गए टीके, 1159 ने प्रीकॉशन डोज ली

शहर में गुरुवार को 2355 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 398 लोगों ने पहला और 798 लोगों ने दूसरा डोज लिया। इनमें से 12 से 14 वर्ष वाले 867 बच्चे शामिल हैं। 1159 लोगों ने प्रीकॉशन डोज ली।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Facebook Comments