Corona patients gradually increasing in Surat, 92 new infected came

27.06.2022
शहर में कोरोना के मरीज धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। अब तक आए पॉजिटिव मरीजों में से अधिकतर ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं। शहर के डॉक्टरों ने कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज जरूरी बताया है। आमतौर पर वैक्सीन का असर 6 महीने तक रहता है। जिन लोगों ने वैक्सीन का दोनों डोज ले लिया है और दूसरा डोज लिए छह महीने बीत गए हैं, उनके लिए प्रिकॉशन डोज लेना जरूरी है। वही डॉ. दीपक विरडिया ने कहा, लोगों ने प्रीकॉशन डोज नहीं लिया है, वे डोज ले लें। अब तक ऐसे पॉजिटिव ज्यादा नहीं आए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़े। सर्दी-खांसी की शिकायत के साथ मरीज आ रहे हैं।

शहर में 79 केस मिले, अब 479 एक्टिव
रविवार को 92 पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें शहर के 79 और जिले के 13 मरीज हैं। इसके साथ ही अब तक शहर और जिले कुल पॉजिटिव की संख्या 205766 हो गई है। रविवार को शहर में 32 और जिले में 6 सहित 38 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक शहर और जिले में कुल 203047 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। अब 479 एक्टिव मरीज हो चुके हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Facebook Comments