Corona rising for the first time after third wave in Chandigarh, 55 positive in 1 day

18.06.2022
चंडीगढ़ में कोरोना चिंताजनक रफ्तार से बढ़ रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की हिदायत दी है। इसके बावजूद अभी भी बस स्टैंड, शहर के व्यस्त भीड़ वाले बाजार, पर्यटन स्थलों आदि पर कई लोग मास्क पहनने को लेकर सजग नहीं दिख रहे।चंडीगढ़ में शुक्रवार को एक ही दिन में 15 केस आने से कोरोना के एक्टिव केस 41 से बढ़ कर 55 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 1.27 प्रतिशत दर्ज की गई है। 1,177 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से यह केस मिले हैं। अब पिछले 7 दिनों में शहर में औसतन 8 केस आ रहे हैं।चंडीगढ़ में कोरोना से आखिरी मौत फरवरी 2022 महीने में दर्ज की गई थी। ओमिक्रॉन की तरह XE वैरिएंट को भी कम खतरनाक, मगर ओमिक्रॉन से ज्यादा तीव्र संक्रमण वाला माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इसके चंडीगढ़ में फैलने की पुष्टि नहीं हुई है।

Facebook Comments