Orders for transfer and posting

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्माण केंद्र कर्मचारियों का पदस्थापन स्थानांतरण प्रशासनिक अति आवश्यकताओं को देखते हुए लोकहित में उनके नाम सन्मुख निम्नांकित स्थानों पर तुरंत प्रभाव से करने के दिए आदेश

OFFICIAL ORDE HERE

567 Dt.05.08.2022 Website

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Controversy for the chair of cmho

सीएमएचओ कुर्सी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में पूर्व से पदस्थापित डॉ राजेश शर्मा और राज्य सरकार द्वारा हाल की पदस्थापित किए डॉ. कांतिलाल पलात, दोनों एक साथ बैठे। एक ही कार्यालय में एक पद पर दो अधिकारियों के होने से कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई।डॉ.शर्मा का कहना है कि सीएमएचओ पद को लेकर उनका स्टे वैकेंट नहीं हुआ है। ऐसे में कानूनन सीएमएचओ वो ही है। वहीं डॉ. कांतिलाल पलात का कहना है कि जिस आधार पर इन्होंने स्टे लिया था, उसे राज्य सरकार ने संशोधन कर पूरा कर दिया है। पद खाली था तभी तो राज्य सरकार ने उनको पदस्थापित किया है। ऐसे में सीएमएचओ तो वो ही है।

डॉ. पलात सुबह जल्दी आकर बैठ गए तो बाद में आए राजेश शर्मा बगल में दूसरी कुर्सी लगाकर बैठ गए

बुधवार शाम करीब 6 बजे पलात को सीएमएचओ प्रमोट करने के आदेश जारी हुए थे। तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग देने के आदेश थे। डॉ. पलात ने बुधवार देर शाम को ही सीएमएचओ कुर्सी संभाल ली थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ही डॉ. पलात कार्यालय पहुंच गए और कुर्सी पर बैठ गए। डॉ. राजेश कलेक्ट्रेट में एक मीटिंग अटेंड करने के बाद करीब 11.30 बजे सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे।दोनों के बीच बंद कमरे में कुछ वार्तालाप भी हुआ। इसके बाद डॉ. राजेश ने कर्मचारी से दूसरी कुर्सी मंगाई और उसे डॉ. पलात के बगल से लगाते हुए बैठ गए।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Tranfer and posting of doctors

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने निम्नांकित चिकित्सकों के स्थानांतरण व पदस्थापन उनके नाम के सम्मुख अंकित इन स्थानों पर प्रशासनिक अति आवश्यकता को देखते हुए लोकहित में तुरंत प्रभाव से करने के दिए आदेश

OFFICIAL ORDERS

order 03-08-2022

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

New cmho of pali

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर शाम को एक सूची जारी की। जिसमें 46 चिकित्सकों के ट्रांसफर किए। इसके तहत अब पाली के नए CMHO डॉ इन्द्रसिंह राठौड़ होंगे। वे जोधपुर के पावटा हॉस्पटिल से ट्रांसफर होकर आ रहे हैं। इसी तरह आहोर (जालोर) BCMO डॉ रमाशंकर भारती को CMHO जालोर लगाया गया हैं। वही जालोर CMHO डॉ गजेन्द्रसिंह देवल को जालोर हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया हैं।

SEE FULL LIST HERE

order 03-08-2022

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Impact of doctors transfer

03.08.2022

चौमूं उपखंड इलाके में करीब 1 सप्ताह पहले एक साथ 18 डॉक्टरों का ट्रांसफर हुआ था। इनमें चौमूं सरकारी अस्पताल के भी डॉक्टर शामिल हैं। नए डॉक्टर नहीं लगाने से अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का आलम है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमूं के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को दवा वितरण केंद्र, ओपीडी सेंटर सहित डॉक्टर कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली। वहीं, कांग्रेस पदाधिकारी डॉक्टरों के ट्रांसफर रद्द कराने की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री के जयपुर आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।अस्पताल में दवाई लेने पहुंचे मरीज सोहन लाल और मनीष यादव ने बताया कि करीब 1 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक ना तो डॉक्टर को दिखाने के लिए नंबर आया और ना ही दवाई लेने में और अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण सब मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल में करीब 900 से 1000 के बीच ओपीडी चल रहा है। बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इस बीच अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम पसरा हुआ है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Posting and transfer

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों का पदस्थापन व स्थानांतरण प्रशासनिक अति आवश्यकताओं को देखते हुए लोक हित में किया गया है।

ATTACHED FILES 

552 Dt.01.08.2022 Website

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Cancellation of doctors transfer in chomu

28.07.2022
चौमूं में डॉक्टर्स की ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद विरोध सुर तेज होने लगे हैं। कालाडेरा के सरकारी अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मिनल यादव का ट्रांसफर होने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए और नारेबाजी करते हुए करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर चौमूं तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों से बात कर मामले को शांत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉक्टर का ट्रांसफर निरस्त करने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर मिनल यादव की कार्यशैली बहुत अच्छी है। इसके बावजूद भी राजनीतिक कारणों से उनका ट्रांसफर किया गया है, जो सरासर गलत है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तबादला निरस्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह धरना केवल कल तक के लिए स्थगित किया गया है। गुरुवार के बाद दोबारा से रणनीति बनाकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर डॉ. मिनल यादव का ट्रांसफर निरस्त करवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने CHC प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा
वहीं दूसरी ओर कालाडेरा अस्पताल के प्रभारी डॉ. सरदारमल यादव के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और उनका तबादला करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रभारी की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई और उनका तबादला करवाने की मांग की। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर विरोध जताया और पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Tranfer in health department of rajasthan

28.07.2022

राजस्थान में 2 साल के कोविड काल के बाद इस बार हैल्थ डिपार्टमेंट में तबादलों को लेकर बड़ा फेरबदल चल रहा है। चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने सबसे पहले डेपुटेशन और सेटिंग से शहरों में जमे डॉक्टरों पर हमला किया था और उनको तुरंत अपनी मूल पोस्टिंग वाले स्थानों पर भेजने के आदेश दिए थे। लेकिन अब भी सैकड़ों डॉक्टर-कर्मचारी डेपुटेशन और अपनी पसंदीदा जगह जमे हैं। दूसरी तरफ पिछले 15 दिन में 2400 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ इधर-उधर किए गए।लिहाजा वर्किंग डे के अनुसार 11 दिन में औसतन 217 प्रतिदिन ट्रांसफर किए गए। इनमें 610 डॉक्टर और 1780 नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ हैं। अब भी तबादलों का कुंभ चल रहा है। माना जा रहा है कि सीजन में 10 हजार से ज्यादा स्टाफ इधर-उधर होगा।27 लिस्ट डॉक्टरों व विशेषज्ञों की
15 दिन में 610 डॉक्टरों की 27 बार ट्रांसफर लिस्ट निकाली गई। यानी रोज करीब 3 लिस्ट जारी की गई। इनमें मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, वरिष्ठ और कनिष्ठ विशेषज्ञ, अस्थि रोग से लेकर डेंटिस्ट आदि चिकित्सक शामिल हैं।चौमूं से सीधे जैसलमेर-बाड़मेर : तबादला सूचियों में सबसे चर्चित तबादले चौमूं के 7 डॉक्टरों के रहे। डाॅ. बीएल यादव, डाॅ. रवि कुमावत, डॉ. जयंत जैन, डाॅ. ज्योति यादव, डाॅ. सुरेश जांगिड़, डाॅ. मुखराम देवंदा और डाॅ. ज्योति शर्मा के तबादले सीएचसी चौमूं से जैसलमेर और बाड़मेर जिले की विभिन्न सीएचसी और पीएचसी में कर दिए गए हैं

मांगी सरप्लस की सूची
हैल्थ डायरेक्टरेट ने 33 जिलों के लिए आदेश जारी किया है कि सभी सीएमएचओ और उनके अधीन अफसर 29 जुलाई तक अपने-अपने जिले में जितने भी अराजपत्रित कर्मचारी सरप्लस हैं, उनकी पूरी डिटेल मुख्यालय को भेजें। माना जा रहा है कि मंत्री ने सभी अस्पतालों को डॉक्टर स्टाफ मुहैया कराने का आदेश निकलवाया है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Tranfer of medical personnel

राजस्थान सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निम्नांकित कर्मचारियों का पदस्थापन व स्थानांतरण प्रशासनिक अति आवश्यकता को देखते हुए लोगों के हित में जारी किया जाता है।

ATTACHED FILES

Order 528 date 26.07.2022

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Doctors transfer

21.07.2022
चिकित्सा विभाग में बुधवार को जारी तबादला सूची में एमजी अस्पताल के पीएमओ डॉ. रवि उपाध्याय को धरियावद सीएचसी में रिक्त पद पर भेजा है। अब उनके स्थान पर मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ को पीएमओ बनाया है। डॉ. खुशपाल अब तक के सबसे युवा पीएमओ हैं। डॉ. राहुल डिंडोर को पीएचसी सालिया से बीसीएमओ परतापुर और डॉ. दीपिका रोत को बीसीएमओ परतापुर से सीएचसी बागीदौरा स्थानांतरण किया है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓