Rajasthan In service CAS PG resident doctor salary calculation

In service doctor salary stipend calculation

Out of state pg nbems dnb salary

If In service doctor of Rajasthan joins PG nbems diploma out of statez is entitled for half salary. Study leave.

Jhalawar medical employees salary, not in timing

05.07.2022
एसआरजी चिकित्सालय प्रांगण में दोनों चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में कार्यरत समस्त केडर के कर्मचारियों की आपात बैठक बुलाई गई।
जिसमें सर्वसम्मति से सभी कर्मचारियों के 2 माह से लंबित वेतन के समय पर भुगतान के लिए अधीक्षक एवं डीन को ज्ञापन देकर आंदोलन की रणनीति का प्रस्ताव पारित किया। सभी केडर के सामूहिक प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालयों में कार्यरत सभी केडर के कर्मचारियों को विगत 2 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करते हुए परिवार चलाने एवं लोन किस्तों के भुगतान की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वेतन को लेकर संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कई बार मौखिक व लिखित में अवगत कराया गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षक डॉ.संजय पोरवाल को ज्ञापन देकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की।

कल से कार्यबहिष्कार-
समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी 6 जुलाई से कार्य का बहिष्कार करेंगे।आमजन व मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए मेडिकल प्रशासन जिम्मेदार होगा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में सेवारत चिकित्सक संघ, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत, फार्मासिस्ट संघ, लैब टेक्नीशियन संघ, रेडियोग्राफर संघ, फिजियोथैरेपिस्ट संघ,सोसाइटी मेडिकल कॉलेज महासंघ,ईसीजी टेक्निशियन संघ,मंत्रालय कर्मचारी महासंघ, सहायक कर्मचारी संघ सहित कई लोगों ने ज्ञापन सौंपा।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

NMC Memorandum for fees of deemed and private colleges

After extensive consultations, it has been decided that the Fee of the 50% seats in the Private Medical College & Deemed Universities should be at par with the Fee in the Government Medical Colleges of that particular State & UT.

Rajasthan Fee Regulating Committee

Rajasthan Seats of Government and state quota

Karnataka Example

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Regarding removal of pay discrepancies of serving Resident Doctors (CAS PG)

सेवारत रेजिडेंट चिकित्सकों (CAS PG) की वेतन विसंगतियां दूर किए जाने के संबंध में-

1.    सेवारत चिकित्सकों को पीजी अध्ययन के लिया अध्ययन (MD/MS/DM/MCH) अवकाश स्वीकृत करने पर उनको चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित दर पर स्टाइपेंड का भुगतान किया जा सकेगा परंतु स्टाइपेंड की राशि अध्ययन अवकाश पर प्रस्थान करने से पूर्व प्राप्त वेतन एवं अध्ययन अवकाश पर देय वेतन की अंतर राशि अधिक नहीं होगी। यह भी सुनिश्चित कर लिया जावे कि उक्त व्यवस्था किए जाने पर स्टाइपेंड के मूल नियमों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता हो। ” There will be deduction in salary for the period of boycott of work”

2.    जिन चिकित्सा अधिकारियों को राजस्थान सेवा नियम 1951 के नियम 110 के प्रावधान के अंतर्गत अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया गया है उन सेवारत पीजी अध्यनरत चिकित्सकों की अंतिम परिलब्धियों की गणना अध्ययन अवकाश पर प्रस्थान करने से पूर्व प्राप्त मूल वेतन, मकान किराया, भत्ता, नगर क्षतिपूर्ति भत्ता, अन्य देय भत्तों एवं समय-समय पर देय महंगाई भत्ते के आधार पर की जाएगी तथा इस प्रकार की गणना की गई परिलब्धियों में से अध्ययन अवकाश पर देय वेतन (मूल वेतन की 50%) एवं इस राशि पर समय-समय पर देय महंगाई भत्ता एवं एमपी की राशि कम कि जाकर अंतर राशि स्टाइपेंड के रूप में दी जाएगी। चिकित्सा अधिकारियों को अध्ययन अवकाश वेतन (अर्द्ध वेतन) के साथ देय स्टाइपेंड की राशि की की गणना निम्नानुसार की जावेगी :–

i.    अध्ययन अवकाश प्रस्थान के समय का मूल वेतन ।

ii.    उस पर समय-समय पर निर्धारित दरों के अनुसार महंगाई भत्ता। अध्यन अवकाश प्रस्थान के समय प्राप्त एमपी ।

iii.    अध्यन अवकाश के समय प्राप्त मकान किराया भत्ता एवं नगर क्षतिपूर्ति भत्ता (यदि देय हो )

iv.    योग 1 से 4

v.    घटाइए

Post MBBS Diploma

know everything

National Board of Examination in Medical Sciences (NBEMS) launched Post MBBS two-year Diploma courses in the following eight Broad specialties:
  • Anesthesiology.
  • Obstetrics & Gynaecology.
  • Paediatrics.
  • Family Medicine (D. Fem. Med).
  • Ophthalmology.
  • Otorhinolaryngology (ENT)
  • Radio Diagnosis.
  • Tuberculosis & Chest Disease.

Government of India (MOHFW) Gazette
NBE Notification
NBE Information Bulletin
NMC Schedule 1
NMC Schedule 2
NMC Schedule 3
CPS Recognition
THE INDIAN MEDICAL COUNCIL ACT, 1956

Seat Matrix of MD/MS/Diploma
Fee and Accounts of Institutes

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

डेफर और शेष चिकित्सकों को डी.ए.सी.पी. का अंतिम मौका

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने डी.ए.सी.पी. में डेफर रहे चिकित्सकों को सम्बंधित दस्तावेज जमा करवाने के लिए एक और मौका दिया है (आदेश संलग्न) । सभी चिकित्सक सम्भव हो तो 04-10-2019 तक दस्तावेज भिजवा दें । डेफर वालों के अलावा जिनकी डी.ए.सी.पी. अप्रेल 2019 में होनी थी और बकाया चल रही है वे भी दस्तावेज जमा करावें ।

दस्तावेज –

  1. प्रार्थना पत्र – निदेशक (फोर्मेट संलग्न)
  2. अचल संपत्ति विवरण (ऑनलाइन पोर्टल राजकाज से)
  3. संतान सम्बंधित सूचना (50 रुपये के स्टाम्प पर नोटेरी)
  4. नियमित सेवा का प्रमाण पत्र (डीडीओ/उच्च अधिकारी से प्रमाणीकरण) – फोर्मेट संलग्न

भेजने का माध्यम (कोई एक) –

  1. अतिरिक्त निदेशक (राजपत्रित), कमरा नं – 16, स्वास्थ्य भवन
  2. रजिस्टर्ड डाक से Director (Public Health) Directorate of Medical & Health Services, Swasthya Bhawan, Tilak Marg, Jaipur –Rajasthan 302005
  3. ई-मेल से rajdpcgaz@gmail.com सबसे आसान तरीका, स्कैन करें और मेल करें ।

🙂

जानें, डी.ए.सी.पी. के बाद कितनी हो जायेगी चिकित्सा अधिकारी की सेलरी ?

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

कितनी सेलरी बढ़ेगी DACP में प्रमोशन के बाद ? चौंक जायेंगे आप जानकर !

राज्य सरकार चिकित्सकों को Dynamic Assured Career Progression (DACP) के तहत समयबद्ध पदोन्नति देती हैं, छठे पे कमीशन में यह पदोन्नति 5400, 6600,7600 etc. pay grade के रूप में दी जाती थी लेकिन सातवें पे कमीशन में यह pay band levels के रूप में दी जाती है |
एक Government Doctor की DACP के बाद उसकी बेसिक पे कितनी हो जायेगी ? यह एक सामान्य सवाल है !
आप भी जानिये कि प्रमोशन बाद कितनी होगी बेसिक और कुछ वृद्धि क्या होगी ? हालाँकि छठे पे कमिशन के मुकाबले सातवें में प्रमोशन में ठेंगा ही मिलता है, जानकर चौंक जायेंगे आप |

DACP Promotion illustration ;

Suppose Basic Pay on 1 April 2018 is – 69000 /-

One bonus promotional increment – 69000 to 71100 /-
Pay Band level shifting from L-14 (5400) to L-16 (6600)

Basic pay shifting : Just NEXT to promotional Basic pay – Next to 71100 is 71400 /-
Basic after DACP – 71400 /-

Gains

Raised basic = 71400-69000 = 2400/-
Dearness Allowance (Approx. @10%) = 240/-
NPA (If availing @ 20%) = 480/-
HRA (If availing @ 8%) = 192 /-
Gross gain = 2400+240+480+192 = 3312 /-
Net gain (Deduct income tax @ 30%, NPS @ 10%) = 3312-40% = 1987 /- per month

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

खुश खबर : NPA है ‘बेसिक पे’ और इसे जोड़ा जायेगा PL सरेंडर और रिटायर्मेंट बेनिफिट में

पिछले कुछ दिनों से चल रही गफलत का हुआ पटाक्षेप और Non Practicing Allowance को बेसिक पे माना गया है, यानि एनपीए को सभी अलाउंसेज की गणना में जोड़ा जायेगा, PL सरेंडर और रिटायर्मेंट की 300 PL के पैसों के नकद भुगतान में इसे मूल वेतन मानते हुए गणना की जाएगी |
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एक मामले में फाइनेंस विभाग ने चिकित्सकों की जिन्दगी झालावाड़ करने की कोशिश की थी लेकिन मौके पर ही मेडिकल टीचर्स ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया जिससे आर्डर रिवर्ट किया गया |

⇓ Share this post on Whatsapp & Facebook  ⇓

सैकड़ों चिकित्सक बेरोजगार, नहीं निकलेगी कोई भर्ती

राजस्थान में एक जमाना था जब हजार चिकित्सकों कि भर्ती परीक्षा होती तो पांच सौ चिकित्सक परीक्षा देने आते थे, फिर पदस्थापन के बाद करीब चार सौ लोग उस जगह पर जाने का मन बनाते थे, जगह पर जाने के बाद वहां के हालातों से जूझने के बाद करीब सौ लोग भाग खड़े होते थे और तीन सौ चिकित्सक ही सेवा देते थे, उस समय पैसा भी कम मिलता था, समय के साथ सेलरी बढ़ी जो कि आज के दिन नियुक्ति के प्रथम माह में 56100/- है, प्रोबेशन भी एक साल का है उसके बाद स्थाई हो जाने पर सेलरी काफी बढ़ जाती है, साथ ही सेवारत चिकित्सकों को सेवाकाल के अनुसार उच्च शिक्षा (पीजी) में नीट परीक्षा के प्राप्तांकों पर 10-20-30% बोनस अंकों की व्यवस्था भी है, यानी नौकरी अच्छी है |

पिछले कुछ सालों में इसी कारण भर्तियों में भीड़ बढ़ गयी और चयन मुश्किल होने लगा, पदस्थापन में भी दिक्कतें आने लगी, आज के दिन राजस्थान में हालात ये हैं कि चिकित्सा अधिकारीयों के स्वीकृत पद 6200 हैं और प्रदेश में कार्यरत चिकित्सा अधिकारीयों की संख्या 7500 है, ये अतिरिक्त चिकित्सक UTB (Urgent Temporary Basis) वाले हैं, देखें तो हालात ये हैं कि आगामी कई वर्षों तक राजस्थान सरकार को चिकित्सा अधिकारीयों की कोई भी भर्ती नहीं निकालनी है |

बहुत से नए चिकित्सक MBBS करने के उपरांत इंतजार कर रहे हैं कि कब सरकारी सेवा की राह खुले और वे सेवा में आवें लेकिन राह कठिन है |

विकल्प –

  1. स्वीकृत चिकित्सा अधिकारीयों के पद 6200 से बढाकर 10000 किये जावें एवं भर्ती निकाली जावे |
  2. करीब 1500 चिकित्सा अधिकारीयों की पदोन्नति वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर होनी करीब एक साल से बकाया है, अगर इनकी पदोन्नति हो जाए तो ये MO के 1500 पद खाली हो जायेंगे और भर्ती की राह खुलेगी, लेकिन सरकार पदोन्नति करने में असफल रही है, कारण पता नहीं |
  3. UTB पर कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी ज्वाइन की जा सकती है लेकिन वो रिक्त पदों पर ज्वाइन करवाते हैं, जिनकी संख्या भी काफी कम है |

देखना दिलचस्प रहेगा कि कम चिकित्सकों का रोना रोने वाली सरकार हजारों बेरोजगार चिकित्सकों को कैसे रोजगार देती है और प्रदेश कि ग्रामीण जनता को चिकित्सा व्यवस्थाएं मुहैया करवाती है |

⇓ Share this post on Whatsapp & Facebook  ⇓