Facilities increases in sms hospital,Jaipur

04.07.2022
कोविड काल के दौरान राज्य के हर आम और खास के लिए सबसे बड़ी जरूरत में शामिल रहे एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.सुधीर भंडारी सोमवार को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (मेडिकल यूनिवर्सिटी) के कुलपति पद की कमान संभालेंगे। डॉ.भंडारी कोविड प्रबंधन में सरकार का प्रमुख चेहरा रहे हैं। राज्य सरकार की हर नीति और कार्यप्रणाली में उनकी मुख्य भूमिका रही।सवाई मानसिंह अस्पताल में 1100 बैड क्षमता के 24 मंजिला और महिला चिकित्सालय में नव स्वीकृत 500 बैड के आईपीडी टावर सहित, हृदय, न्यूरोसाइंस, नैत्र, टोपिकल मेडिसिन संस्थान सहित स्टेट आफ आर्ट सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल को उनकी उपलब्धियों में माना जा रहा है।विशेष बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अब आरयूएचएस अस्पताल को एक साल में मल्टी स्पेशियलिटी के रूप में विकसित करना उनका उदृदेश्य है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

100 corona infected found in Patna

04.07.2022

राज्य में रविवार काे भी 200 से अधिक काेराेना मरीज मिले, लेकिन पटना में आंकड़ा 100 से नीचे रहा। पटना में जहां 60 मरीज मिले, वहीं राज्य में 218 लोग संक्रमित हुए। शुक्रवार को राज्य में 226 और पटना में 114 मरीज मिले थे। इससे पहले 28 जून को राज्य में 211 और पटना में 124 मरीज मिले थे। इसके अलावा 10 फरवरी को राज्य में 247 मरीज मिले थे। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1094 और पटना में 631 हो गई है।राज्य की पॉजिटिविटी रेट 0.179 फीसदी और पटना की 0.83 फीसदी है। पटना के लगभग सभी इलाकों में मरीज मिलने शुरू हो गए है। सुखद यह है कि अधिकतर मरीज एसिम्टोमेटिक और होम आइसोलेशन में हैं और घर में ही स्वस्थ हो रहे हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

RMRS Rajasthan Medicare Relief Society

Since November 1995, the Govt. of Rajasthan has created a society named as Rajasthan Medicare relief Society (R.M.S.) aimed to provide various diagnostic & treatment facilities on nominal cost to general patients and free of cost to very poor (B.P.L) and dependent patients.

Attached – Rajasthan Medicare Relief Society Rules 2007 Booklet

Attached – Revised Rajasthan Medicare Relief Society Rules 2007 Booklet

Attached – Rajasthan Medicare Relief Society Rules 2017 Booklet

Attached – Rajasthan Medicare Relief Society Rules 2017 Amendment Order
(BDO and SDM are replaced by BCMO and CMHO)

Attached – Senior Lab Technician will be member of RMRS order

Attached – Rajasthan Medicare Relief Society Rules 2018 Booklet

It Includes –

RMRS General Rules
RMRS Financial Rules
RMRS Store Rules
RMRS Drug Store Rules
RMRS Constitution Rules