A Psychopath jumped from hospital in raipur

18.07.2022
रविवार दोपहर आंबेडकर अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक मनोरोगी ने छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल में हड़ंकप मच गया। इस हादसे में मनोरोगी के पैर में फ्रैक्चर आया है। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक को शाम तक जानकारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, धमतरी निवासी जय कुमार (38) का इलाज आंबेडकर अस्पताल के मनोरोग विभाग में चल रहा है। रविवार दोपहर जब तेज बारिश हो रह थी। उसी दौरान मरीज अपने परिजनों से बाहर घूमने की बात को लेकर जिद करने लगा। मना करने पर वह परिजनों से नजर बचाकर वार्ड के बाहर आया और तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया। जांच में उसकी पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई थी। इस घटना से अस्पताल में एक बड़ी चूक सामने आई है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓