Dr. Mohnish Grover is Professor of ENT.
Medical college principals order
राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी, जयपुर ने निम्नलिखित चिकित्सक शिक्षकों को उनके नाम के सम्मुख अंकित मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्य के पदों पर तुरंत प्रभाव से नियुक्त करने के दिए आदेश
OFFICIAL ORDERS HERE
⇓ Share post on Whatsapp & Facebook ⇓
Doctors Getting life time award for excellent work in health sector in udaipur
16.07.2022
उत्कृ़ष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।स्पोंसर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल व को- स्पोंसर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के सहयोग से शनिवार अपराह्न तीन बजे होटल लेकेंड में होने वाले इस आयोजन में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ लाखन पोसवाल व वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट व विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश बडजात्या को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही जिले के 32 चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
⇓ Share post on Whatsapp & Facebook ⇓
New principal in sms medical college, soon
24.06.2022
एसएमएस मेडिकल कॉलेज को 4 जुलाई के बाद नया प्रिंसिपल मिल जाएगा। नए प्रिंसिपल के लिए गुरुवार को इंटरव्यू हुए। इधर, प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। आवेदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्तर पर वीआरएस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अंतिम निर्णय के लिए फाइल चिकित्सा मंत्री परसादी लाल को भेजी गई है।वीआरएस के बाद डॉ. भंडारी आरयूएचएस के स्थाई वीसी की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी डॉ. भंडारी चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत हैं, जबकि आरयूएचएस स्वायत्तशासी संस्था है। डॉ. भंडारी एसएमएस मेडिकल कॉलेज के 4 साल तक प्रिंसिपल रह चुके हैं। 4 जुलाई को कार्यकाल पूरा हो रहा है।
साक्षात्कार देने के लिए 28 डॉक्टर पहुंचे
सीएस उषा शर्मा की अध्यक्षता में हुए इंटरव्यू में 28 चिकित्सक शामिल हुए। डॉ. एसएम शर्मा, डॉ. दीपक माथुर, डॉ. सुधीर मेहता, डॉ. विनय मल्होत्रा, डॉ. राजीव बगरहट्टा, डॉ. शिवम प्रियदर्शी, डॉ. राकेश जैन, डॉ. लीनेश्वर हर्षवर्धन, डॉ. प्रभा ओम, डॉ. रामेश्वरम शर्मा, डॉ. धीरज सक्सेना, डॉ. प्रवीण माथुर, डॉ. भावना शर्मा,डॉ. गोवर्धन मीणा, डॉ. बी पी मीणा, डॉ. चन्द्रभान मीणा, डॉ. संजीव देवगौड़ा, डॉ. सुशील, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ सी एल नवल, डॉ लोकेंद्र शर्मा, डॉ गुंजन सोनी, डॉ सुदेश अग्रवाल,डॉ. बाल किशन गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. संजीव कुमार नैनीवाल ने पक्ष रखा। साक्षात्कार में आरयूएचएस के वीसी डॉ. सुधीर भंडारी, प्रमुख चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया व प्रमुख कार्मिक सचिव हेमन्त गेरा भी शामिल हुए। इधर, डॉ. अरविन्द शुक्ला, डॉ कुसुम लता, डॉ मोहम्मद सलीम, डॉ मुकेश आर्य, डॉ राजेन्द्र बागड़ी, डॉ रामेश्वर सुमन, डॉ रोहित अजमेरा, डॉ श्रीपहल राम मीणा, डॉ तरूण लाल इंटरव्यू में नहीं पहुंचे।
नए प्रोजेक्ट पर रहा फोकस
साक्षात्कार में चयन समिति का नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहा। इंटरव्यू बोर्ड ने अधिकांश चिकित्सकों से आईपीडी टॉवर, कैंसर इंस्टीट्यूट, निशुल्क ओपीडी-आईपीडी सेवा समेत कई प्रोजेक्ट्स को लेकर विजन जाना, साथ ही पूछा अगर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो वे कैसे इन प्रोजेक्ट्स को नई ऊर्जा देंगे। चिकित्सकों को विजन रखने के लिए तीन मिनट दिया गया।
⇓ Share post on Whatsapp & Facebook ⇓
Himachal Pradesh’s Indira Gandhi Medical College, Chamba Medical College and Nahan Medical College will soon get permanent principals
15.06.2022
हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, चंबा मेडिकल कॉलेज और नाहन मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य की खाली पोस्ट को जल्द भरा जाएगा। सरकार जल्द सीनियर डॉक्टरों की डीपीसी करने जा रही है।हिमाचल प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेज एडिशनल चार्ज के साथ चल रहे हैं] जिससे यहां कई तरह की परेशानियां खड़ी होने लगी हैं। स्थायी प्रिंसिपल न होने से मेडिकल कॉलेजों में कई तरह के काम प्रभावित हो रहे हैं। अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे प्राचार्य निर्णय नहीं ले पा रहे। इसलिए अब सरकार सीनियर डॉक्टरों की डीपीसी करवाने जा रही है। इसके बाद स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति हो पाएगी।
प्रिंसिपसल न होने से सबसे ज्यादा परेशानी तो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आ रही है। इसलिए विभाग अब 12 से 15 सीनियर डॉक्टरों की डीपीसी डीपीसी करवाने जा रहा है। इसके लिए होम डिपार्टमेंट से विजिलेंस क्लीयरेंस मांगी गई है, ताकि जिनकी डीपीसी हो रही है, उन पर किसी तरह का कोई मामला न हो। वहीं डिपार्टमेंट से भी इंटिग्रेटी मांगी गई है और उनकी एसीआर भी देखी जा रही है।हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्टॉफ की भी कमी देखने को मिल रही है। कई जगह डॉक्टर नहीं है और कई जगह नर्सों की किल्लत है। चंबा मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंट की दिक्कतें आ रही हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज से भी मरीज शिमला आईजीएमसी रेफर किए जा रहे हैं। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने कहा कि डॉक्टरों कि जल्द डीपीसी करके एक तो उन्हें प्रमोट किया जाएगा, दूसरा मेडिकल कॉलेजों में खाली चल रहे प्रिंसिपल के पदों को भरा जाएगा।
Water crisis at SPMC Bikaner Hostel
21 May 2018
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज,बीकानेर के होस्टल में लगातार पानी की समस्या से जूझ रहे छात्रों को आखिरकार आंदोलन का सहारा लेना पड़ा और छात्र तौलिया और बाल्टी लेकर प्रिंसिपल ऑफिस पहुंच गए !
हॉस्टल्स की हालत बहुत नाजुक है देश के भावी डॉक्टर्स सुविधाओं के अभाव में जी रहे है ना उपयुक्त नहाने धोने के लिए पानी है और ना ही प्रशासन के द्वारा पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था करवाई जा रही है ,छात्रों को खुद के दम पर ही पानी के कैंपर मंगवाने पड़ते है।
छात्रों में भयंकर रोष देखा गया है, हालाँकि आन्दोलन के बाद कॉलेज प्रशासन की आँखें खुली हैं !
