Recruitments of medical doctors

नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओसियन रिसर्च अर्थ साइंस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने अंटार्कटिका में 2022से 2024कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर इंटरव्यू के माध्यम से मेडिकल डॉक्टरों के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है, जिसके अंतर्गत डॉक्टरों को सिर्फ इंटरव्यू पास करके जॉइनिंग करनी है।

ATTACHED FILES

Annexure B Medical Doctors Advertisment

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Health employees can join now (after election code of conduct)

अचानक राज्य में निर्वाचन आयोग की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण 5 अक्टूबर को गफलत की स्थिति उत्पन्न हो गयी, चिकित्सा एवं अन्य विभागों में 5 से 7 अक्टूबर तक खूब तबादले किये गए ।

आचार संहिता के बाद हुए तबादलों की स्थिति में कई कार्मिकों को तो रिलीव कर दिया गया लेकिन उन्हें नई जगह जॉइन नहीं करवाया गया और बहुतों को रिलीव ही नहीं किया गया ।

दो सौ से ज्यादा नए पदस्थापित चिकित्सा अधिकारियों को भी जॉइनिंग नहीं दी जा रही थी जिससे वो काफी परेशान थे ।

आज दिनांक 12 अक्टूबर को विभाग ने आदेश जारी करते हुए, पूर्व में और उक्त अवधि में हुए तबादलों और नव नियुक्तियों को नई जगह जॉइन करवाने का एक मौका दे दिया है, अब तबादले हो चुके कार्मिक रिलीव होकर जॉइन कर पाएंगे और पूर्व में रिलीव हो चुके कार्मिक भी नई जगह जॉइन करेंगे ।