Diarrhea&stomach pain increased in Gwalior

मौसम में आ रहे बदलाव के चलते इन दिनों सर्दी, खांसी, डायरिया के साथ पीलिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। हालात यह हो गए है कि जिला अस्पताल और सिविल अस्पतालों मे पलंग फुल हो गए हैं। वहीं मरीजों को अब गैलरी तक में पलंग पर इलाज दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में 140 पलंगों में से 202 मरीज अपना इलाज करा रहे है। इसमें से मौसमी बीमारी से लगभग 50 मरीज भर्ती हैं। इसमें अधिकांश को उल्टी, दस्त के साथ अन्य बीमारियों ने घेर कर रख लिया है। इसमें से कई मरीज तो तीन से चार दिनों से यही पर भर्ती है। इसके साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा में भी 30 पलंगों में सभी फुल हैं। इसमें बीस के आसपास पेट दर्द और डायरिया के मरीज भर्ती हैं। पिछले आठ दिनों से इन बीमारियों के मरीजों की संख्या तजी से बढ़ी है। उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं साफ पानी नहीं पीने से कई मरीजों को डायरिया के साथ अन्य बीमारियों ने घेर लिया है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓