Dog attack resident doctor

नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आवारा कुत्तों को आतंक देखने को मिल रहा है. अधिकारी के अनुसार एक रेजिडेंट डॉक्टर को रविवार को कम से कम चार आवारा कुत्तों ने काट लिया. जिसके बाद उसे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराना पड़ा. महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) की जीएमसीएच इकाई के अध्यक्ष डॉ सजल बंसल ने पीटीआई को बताया कि अस्पताल कई दिनों से आवारा कुत्तों के खतरे का सामना कर रहा है, अस्पताल में 40 से 50 कुत्ते देखे जा रहे हैं.बंसल ने कहा, “छात्रावास कैंटीन की पार्किंग में शाम को इन कुत्तों ने एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला कर दिया था. जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गयीं हैं. उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है. पिछले हफ्ते से ऐसी चार से पांच घटनाएं हो चुकी है.एमएआरडी के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि जीएमसीएच प्रशासन ने इस मुद्दे के बारे में नागपुर नगर निगम को सूचित किया था, लेकिन बाद में अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है.

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

High court order for hospitals

23.07.2022
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से आईएमए से जुड़े शहर के 600 प्राइवेट अस्पतालों के लगभग 3700 ने डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया। हड़ताल शनिवार को सुबह 8 बजे तक चलेगी। डॉक्टर हाई कोर्ट के आईसीयू आर एनआईसीयू को ग्राउंड फ्लोर पर रखने का आदेश का विरोध कर रहे थे। इस दौरान ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद रहेंगी।वहीं प्राइवेट अस्पतालों में आ रहे मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसलिए उन्हें चैरिटेबल ट्रस्ट और सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। बता दें कि नया नियम आने के बाद प्रदेश के सभी जिलों का प्रशासन अस्पतालों पर इसके लागू करने का दबाव बना रहा है। इसके साथ ही आईएमए के सूरत ब्रांच ने एक बैठक करं फायर सेफ्टी के लिए नए नियम पर चर्चा की।

हड़ताल से शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में मामूली वृद्धि

प्राइवेट अस्पतालों में हड़ताल के कारण जो भी मरीज आए है उन्हें सरकारी अस्पतालों में रेफर कर दिया जा रहा है। इससे शहर के सरकारी अस्पतालों सिविल और स्मीमेर में मरीजों की संख्या में मामूली इजाफा हुआ । सिविल के असिस्टेंट आरएमओ ओमकार चौधरी ने बताया कि सिविल अस्पताल में मरीजों की वृद्धि तो हुई लेकिन वह मामूली ही थी।
आईसीयू अनिवार्य रूप से ग्राउंड फ्लोर पर ही हो ऐसा नहीं लिखा है

हाई कोर्ट के ऑर्डर में आईसीयू अनिवार्य रूप से ग्राउंड फ्लोर पर ही होना चाहिए ऐसा कहीं नहीं लिखा गया है। मैंने कोर्ट के लगभग 400 पन्नों का स्टेटमेंट पढ़ा है।

आईएमए ने अस्पताल में फायर सेफ्टी के नए नियम पर की चर्चा

आईएमए के सूरत ब्रांच ने फायर सेफ्टी के नए नियम से हॉस्पिटलों हाेने वाले नुकसान को लेकर बैठक की। इसमें बताया गया कि नया नियम लागू करना असंभव है

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓