Murder of nurse

26.07.2022
लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ट्रेनी नर्स की सोमवार को हत्या कर दी गई। उसका शव अस्पताल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे। आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या करके शव को बेसमेंट में फेंक दिया गया।तालकटोरा इलाके की रहने वाली 25 साल की युवती ने 21 जुलाई को मेदांता अस्पताल में नर्स की नौकरी जॉइन की थी। वह अस्पताल गोमती नगर के हुसड़िया स्थित हॉस्टल में रह रही थी। रविवार को मेदांता के पास ही बने भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में उसका शव मिला। उसके शरीर में न हो कोई गहरी चोट थी और न ही खून निकला था।

घरवालों ने कहा किसी ने बहाने से बुलाकर की हत्या
युवती के घरवालों ने बताया कि वो 21 जुलाई से ही मेदांता अस्पताल में आई थी। इस दौरान उसने कोई ऐसी बात नहीं बताई जो आत्महत्या की वजह हो सकती है। यह जानकारी मिली है कि भागीरथी एन्क्लेव में मेदांता का ज्यादातर स्टाफ किराए पर फ्लैट लेकर रहता है। उनका कहना है कि बेटी को किसी बहाने से यहां बुलाकर उसकी हत्या की गई है।

महिला के साथ गेट से एंट्री करते कैमरे में दिखी
पुलिस ने अपार्टमेंट का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। युवती 11:47 बजे एक महिला के साथ गेट से एंट्री करते दिखी। इस महिला से पूछताछ हुई, तो बताया कि वो बच्चे को स्कूल से लेकर आ रही थी। युवती को वो जानती भी नही हैं। पुलिस का दावा है कि बाकी फुटेज में लड़की टावर नंम्बर 8 में लिफ्ट से ऊपर जाते दिखी है।लिफ्ट से 12वें फ्लोर पर देखा फिर 14वीं मंजिल पर गई पुलिस के दावे के मुताबिक, लड़की को लिफ्ट में चढ़ते हुए कैमरे में देखा गया। उसने लिफ्ट से ऊपर जाते हुए पहले 12वीं मंजिल पर इधर-उधर झांका। इसके बाद 14वीं मंजिल पर चली गई। दोपहर करीब 2 बजे अपार्टमेंट के रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी की एक महिला पदाधिकारी ने बेसमेंट में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। ADCP राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓