MBBS seats available in india

NEET 2022: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के रिजल्ट के इंतजार के बीच सरकार ने देश में उपलब्ध एमबीबीएस सीटों का ताजा ब्योरा जारी किया है। सरकार ने कहा है कि देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 91927 सीटें हैं। सरकार ने कहा कि वर्ष 2014 में महज 51348 सीटें थीं। जो 79 फीसदी बढ़कर 91,927 हो गई हैं। इनमें से 48012 सीटें सरकारी और 43915 प्राइवेट मेडिकल कलॉजों में हैं। इसके अलावा नीट पीजी की सीटें भी 2014 से अब तक 93 फीसदी बढ़ गई हैं। 2014 में जहां नीट पीजी की 31,185 सीटें थीं, वहां अब बढ़कर 60,202 हो गई हैं। सरकार ने मेडिकल सीटों की स्टेटवाइज डिटेल भी बताई है।

राज्यवार एमबीबीएस सीटें

उत्तर प्रदेश – 9,053
बिहार- 2,415
उत्तराखंड- 1,150
चंडीगढ़- 150
छत्तीसगढ़- 1,565
दिल्ली- 1,497
गुजरात- 5,700
हरियाणा- 1,660
हिमाचल प्रदेश- 920
जम्मू और कश्मीर- 1,147
झारखंड- 930
कर्नाटक- 10,145
मध्य प्रदेश- 4,080
महाराष्ट्र- 9,895
पंजाब – 1,750
राजस्थान- 4,005
पश्चिम बंगाल- 4,225

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Oraganized a two day surgical camp at nagaur govt.ayurveda hospital

15.07.2022
शहर की ताऊसर रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में दो दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर शुरू किया गया। शिविर के प्रथम दिन ओपीडी में शिविर प्रभारी डॉ. सुनीता गोदारा, डॉ. पंकज पोटलिया, डॉ. हरेंद्र भाकल, डॉ. कैलाश ताडा ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 72 मरीजों का उपचार किया। डॉ पोटलिया ने 7 मरीजों की शल्य चिकित्सा क्षार सूत्र से की। शल्य चिकित्सा शिविर में एमिल फार्मा ने सहयोग प्रदान किया। शिविर प्रभारी डॉ. गोदारा ने बताया कि शुक्रवार को भी मरीज शिविर में सभी रोगों के उपचार का नि:शुल्क लाभ प्राप्त कर सकते हैं

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓