Home guard health deteriorated in jodhpur private clinic

27.06.2022
पेट दर्द हाेने पर इलाज करवाने निजी क्लिनिक गए होमगार्ड को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तो ऐसी हालत बिगड़ी कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद महात्मा गांधी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती करवाया। जहां दो दिन बाद रविवार सुबह मौत हो गई।आक्रोशित परिजन व समाज के लोग मोर्चरी के बाहर इकट्ठा हुए, और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक शव नहीं उठाया तथा धरने पर बैठे रहे। माता का थान थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी निवासी होमगार्ड जितेंद्र लखारा (32) 23 जून सुबह पेट दर्द होने पर क्षेत्र में ही स्थित राज क्लिनिक गया।वहां डॉ. एएम अंसारी ने जांच कर इंजेक्शन लगाया और, तब तक भर्ती कर लिया। जब जितेंद्र काफी देर तक नहीं लौटा तो मां क्लिनिक पहुंचीं। वहहां उन्हें बेटा जितेंद्र बेहोश मिला। डॉक्टर से पूछा तो उसकी हालत खराब हो गई। जितेंद्र को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाए। जहां सीसीयू में भर्ती किया। इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई।

आरोप लगाए जाने वाले डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया ही नहीं
अभी मैं किसी काम से जयपुर आया हूं। मुझ पर आरोप बेबुनियाद हैं। ब्लैकमेल कर फंसाने की साजिश है। मैं जितेंद्र के घर गया था, और कहा था कि उसे जल्दी अस्पताल ले जाओ। वह बीमार था। मैंने इंजेक्शन नहीं लगाया। मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दे दी।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Relief by Delhi government to children who lost their parents in covid-19

31.5.2022
नई दिल्ली। कोविड-19 में अपने माता पिता को खो चुके बच्चों को सरकार द्वारा हर महीने 4 हजार की राशि दी जाएगी व 23 साल का होने पर 10 लाख एकमुश्त राशि दी जाएगी और साथ में आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य बीमा व संवाद हेल्पलाइन से भावनात्मक परामर्श मिलेगा,जिससे कि वह अपना भरण-पोषण कर सके और किसी पर निर्भर ना रहे हैं।

आंध्रप्रदेश : डॉक्टर और परिवार की सुसाइड का चौंकाने वाला राज खुला

04.09.2019

पिछले सप्ताह ईस्ट गोदावरी जिले में ओर्थपेडीक सर्जन डॉ. रामाकृष्णम राजू, उनकी पत्नी और बेटे की सामूहिक आत्महत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है । डॉ. राजू एक फ्रॉड गैंग के लपेटे में आ गए थे जो क्लेम करती थी कि उनके पास जादुई चावल हैं जो कि पैसा डबल कर देते हैं, इसके लिए डॉ. राजू ने जानकारों से साढ़े पांच करोड़ रुपये मोटे ब्याज पर ले लिए, लेकिन जल्द ही उन्हें अपने साथ हुए धोके का पता लगा तो वे सदमा सह नहीं पाए और सपरिवार आइवी अनेस्थेटिक ड्रग लेकर सुसाइड कर ली ।
पुलिस ने गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है ।

News source Times of India !

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓