12th pass became a fake doctor

08.08.2022
कोंडागांव। जिले के बीजापुर में अवैध तरीके से संचालित पोयम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य अमले ने दबिश दी। एक युवक ने OPD पर्ची में खुद को MBBS डॉक्टर बताकर अवैध अस्पताल खोला। मामले की सूचना मिलने के बाद सभी अधिकारी वहां पहुंचे और संयुक्त कार्रवाई की गई।दरअसल, मामला कोंडागांव के ग्राम बीजापुर का है, जहां एक 12वीं पास युवक ने खुद को MBBS डॉक्टर बताकर अवैध रुप से एक अस्पताल खोला। बता दे कि ये अस्पताल अवैध रुप से संचालित किया जा रहा है। जैसी ही स्वास्थ अमले को इस मामले की सूचना मिली, वो सक्रिय हो गए और पोयम हॉस्पिटल में उन्होंने दबिश दी। नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Quack doctor caught by faridabaad health department

फर्जी डॉक्टर बनकर अवैध तरीके से गर्भपात कराने का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है। उसके कब्जे से गर्भपात कराने वाली दवा किट भी बरामद हुई है। गया आरोपी की पहचान गांव खोरी जमालपुर धौज निवासी जुबैर के रूप में हुई है। वह दसवीं पास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुुसार सीएमओ डॉ विनय गुप्ता को सूचना मिली कि गांव खोरी जमालपुर निवासी जुबैर नामक व्यक्ति खुद को डॉक्टर बनकर अवैध गर्भपात का धंधा चला रहा है। इसके बदले महिलाओं से पांच हजार रुपए वसूल करता है। इससे महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे की जान संकट में पड़ जाता है। सूचना पर सीएमओ ने डाॅ. रामनिवास, डाॅ. हरीश आर्य, डाॅ. स्वेता व डाॅ. कुलदीप की टीम बनाकर जांच के लिये भेजा। डाॅ. रामनिवास ने गुड्डी पत्नी रोहताश को नकली ग्राहक बनाया। टीम ने पांच-पांच सौ दस नोट पांच हजार रुपये नंबर नोट करके नकली ग्राहक को दिए और जुबेर के पास गर्भपात करवाने की बात करने के लिए भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव खोरी जमालपुर पहुंची। नकली ग्राहक के पति ने जुबेर को फोन कर गर्भपात करवाने की बात करी। जुबेर ने अपनी लोकेशन वाट्सएप की। नकली ग्राहक जुबेर से पाली सोहना रोड पर गांव सिरोही के पास मिले। जुबेर ने महिला से पांच सौ रुपये गर्भपात की दवाई के लिये मांगे और अपनी जेब से दवा की किट निकालकर महिला के पति को दे दिए। महिला के पति ने जैसे ही रूपए जुबेर को दिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एमटीपी किट और ग्राहक द्वारा दिए गए पांच सौ रूपए बरामद किए। पूछताछ में जुबेर ने बताया कि वह दसवीं पास है। उसके पास डॉक्टरी की कोई डिग्री नहीं है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Blood buisness in patna

26.07.2022
पटना में स्मैकियों से ब्लड लेने के मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। आशंका है कि मिलावट करके एक डोनर के खून से तीन यूनिट ब्लड तैयार किया गया। फ्रीज में सब्जी के साथ मिले 44 यूनिट ब्लड की जांच की जा रही है। जांच के लिए 5 एक्सपर्ट की टीम लगाई गई है। संक्रमण के साथ मिलावट की जांच के लिए सैंपल लैब भेजा जाएगा।

खून में थोड़ी सी चूक से जान को खतरा

एक्सपर्ट का कहना है कि ब्लड में लाल रक्त कणिका (RBC), श्वेत रक्त कणिका (WBC) और प्लेटलेट्स अहम होता है। RBC आक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करती है और कार्बन डाइ आक्साइड को शरीर से श्वसन अंगों तक ले जाने का काम करती है। इनकी कमी से खून की कमी यानी ‘एनीमिया’ होता है। इसी तरह से प्लाज्मा भी शरीर में काफी आवश्यक होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इन तीनों के इनबैलेंस से ही इंसान की सेहत पर बड़ा असर पड़ता है। इससे मौत का भी खतरा बढ़ जाता है।

प्लाज्मा एक्सपेंडर से तैयार होता है खून

एक्सपर्ट बताते हैं कि खून को लेकर देश में कई बड़े खुलासे हुए हैं। नकली खून बनाने से लेकर कई काले कारोबार सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक मामला प्लाज्मा एक्सपेंडर से खून बनाने का है। यह काफी आसानी से तैयार हो जाता है और इसमें कोई खतरा भी नहीं होता है। औषधि विभाग के एक्सपर्ट यशवंत कुमार झा बताते हैं कि प्लाज्मा एक्सपेंडर से खून बनाया जाता है, यह खून नहीं होता है। रंग तो खून जैसा ही होता है लेकिन इसमें हीमोग्लोबिन नहीं होता है।

यूपी और राजस्थान के कनेक्शन की पड़ताल

खून के कारोबार में राजस्थान और यूपी का भी कनेक्शन खंगाला जा रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान में भी खून के कारोबार का खुलासा हो चुका है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से खून के कारोबारियों का नेटवर्क जुड़ा है। पटना में खून के खेल की कड़ी कहां से जुड़ी है, इसके लिए जांच टीम काम कर रही है। टीम में 5 अलग-अलग एरिया के औषधि निरीक्षकों को शामिल किया गया है। प्रशासन का कहना है कि 7 दिन में पूरा खेल उजागर हो जाएगा।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓