supply of water in alwar hospital everyday

21.06.2022

जिला अस्पताल काे जलदाय विभाग इसी महीने से हर दिन 25 हजार लीटर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति करेगा। अब तक करीब एक लाख लीटर की प्रतिदिन सप्लाई मिल रही है। कलेक्टर नकाते ने सामान्य अस्पताल में मेडिकेयर रिलीफ साेसायटी की बैठक में कहा संविदा शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सफाईकर्मी उपलब्ध कराने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जा सकती है।फर्म की ओर से संविदा पर कार्यरत सभी कर्मचारियाें की ईएसआई व पीएफ कटौती अनिवार्य रूप से की जाए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आरजीएचएस योजना की आईपीडी बढ़ाएं। इसमें क्लेम बुक करने पर अस्पताल की आय में इजाफा होगा,जिससे प्राप्त राशि का उपयोग अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अपग्रेड करने में किया जाए। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य मार्गदशकों की ओर से चिरंजीवी आईपीडी बढ़ाने पर आवश्यकतानुसार और मार्गदर्शक लगाने पर सहमति दी

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓