New NEET PG bonus marks criteria for Tamilnadu In-Service Doctors

मद्रास हाई कोर्ट ने इनसर्विस कैंडिडेट को पीजी में दिए जाने वाले बोनस अंकों की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है | हाईकोर्ट ने एक सात सदस्य कमेटी का गठन किया था इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को प्रस्तुत कर दी है | कमेटी ने तमिलनाडु राज्य के सभी इनसर्विस कैंडीडेट्स को चार कैटिगरीज में बांटा है, हर केटेगरी के कैंडिडेट को अलग-अलग बोनस अंक दिए जाएंगे, ये चार केटेगरी निम्न है – पहाड़ी, दुर्गम, दूरस्थ और ग्रामीण | (Hilly/Difficult/Remote/Rural)
पहाड़ी इलाकों में कार्यरत चिकित्सकों को उनके नीट स्कोर का 1 साल का 10% बोनस अंक मिलेगा (Max 30%) तथा इस तरह के पहाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 119 है, दुर्गम इलाकों में कार्यरत चिकित्सकों को 1 साल के 9% बोनस अंक मिलेंगे (Max 27%) तथा इस तरह की 660 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, दूरस्थ इलाकों में कार्य चिकित्सकों को 1 साल के 8% बोनस अंक दिए जाएंगे (Max 24%), अंतिम केटेगरी है ग्रामीण चिकित्सक जिनको की 1 साल के 5% बोनस अंक तथा 3 साल के अधिकतम 15% बोनस अंक दिए जाएंगे |
साथ ही कुल डिप्लोमा कोर्स की सीटों की 50 फ़ीसदी सीटें केवल सेवारत चिकित्सकों के लिए आरक्षित होंगी |

# Health is a state subject in the Constitution.

Source : Times of India

तमिलनाडु नीट पीजी बोनस अंक डिसीजन और राजस्थान –

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Rajasthan CAS in service PG increment

राजस्थान में सेवारत कोटे से पीजी करने वाले चिकित्सकों को निम्नानुसार इन्क्रीमेंट अतिरिक्त दिए जाते हैं –

पीजी डिग्री = तीन अतिरिक्त इन्क्रीमेंट

पीजी डिप्लोमा = चिकित्सा अधिकारी को तीन अतिरिक्त इन्क्रीमेंट, एसएमओ और उसके उपर वालों को दो अतिरिक्त इन्क्रीमेंट

ये इन्क्रीमेंट पीजी पूर्ण होने के बाद दुबारा सेवा ज्वाइन करने के बाद नए आहरण वितरण अधिकारी (DDO) द्वारा दिए जाते हैं और इनका इन्द्राज सर्विस बुक में किया जाएगा !

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

THE INDIAN MEDICAL DEGREES ACT, 1916

An Act to regulate the grant of titles implying qualification in Western medical Science and the assumption and use by unqualified persons of such title.