New patient of corona found in patna

08.07.2022
बिहार में 24 घंटे में 343 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें सबसे अधिक 186 नये संक्रमित पटना जिले में मिले हैं, जिनमें छह डॉक्टर शामिल हैं. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1573 हो गयी है।वहीं, पटना में संक्रमण दर अब 3.12% हो गयी है. छह माह बाद जिले में इतने मामले सामने आये हैं। इससे पहले पांच जुलाई को जिले में 182 नये मरीज मिले थे, जबकि 28 जनवरी को 221 मरीज पॉजिटिव पाये गये थे।

पटना जिले में सक्रिय मरीज 904
अब पटना जिले में सक्रिय मरीज 904 हो गये हैं। गुरुवार को नौ मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया, जिनमें पीएमसीएच व पटना एम्स में तीन-तीन व एनएमसीएच व एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किये गये हैं. गोला रोड क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आये हैं, जिनमें एक पुरुष, एक बच्ची और एक महिला हैं. पीएमसीएच, एनएमसीएच, एम्स, आइजीआइएमएस और दो प्राइवेट अस्पताल में 23 मरीज भर्ती हैं।

राज्य में मिले 343 नये कोरोना संक्रमित
भागलपुर में 25, खगड़िया में 16, पूर्णिया में 15, सारण में 10, बांका में नौ, नालंदा, रोहतास व दरभंगा में सात-सात, अरवल, किशनगंज व मुजफ्फरपुर में छह-छह, भोजपुर, जहानाबाद व शेखपुरा में चार-चार, बेगूसराय, जमुई व वैशाली में तीनतीन, मुंगेर, सहरसा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण व गया में दो-दो और पश्चिम चंपारण, नावादा, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, गोपालगंज, बक्सर, अररिया व औरंगाबाद में एक-एक कोराेना के मरीज मिले हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

500 families not recieved the claims of covid-19 in ludhiana

04.07.2022

कोविड महामारी के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा मौतें लुधियाना में ही हुई हैं। लेकिन जिले में 500 से भी ज्यादा ऐसे परिवार जिन्होंने अपना क्लेम हासिल नहीं किया है। गौरतलब है कि जिले में नवंबर, 2021 के अंत में कोविड के क्लेम मिलने शुरू हुए थे। अब तक 2100 से ज्यादा कोविड क्लेम क्लियर हो चुके है। लेकिन 512 के तकरीबन क्लेम ऐसे हैं जिनके अधूरे डॉक्यूमेंट्स, गलत मोबाइल नंबर, गलत एड्रेस के कारण अब तक भी एक्स ग्रेशिया नहीं मिला है। यही नहीं कई परिजन आज भी हॉस्पिटल्स द्वारा लिखित में न दिए जाने के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। इनमें कई परिवार ऐसे हैं जिनके परिवार में डॉक्यूमेंट्स पूरे करने के लिए कोई योग्य सदस्य ही मौजूद नहीं है। ऐसे में कई लोगों ने उम्मीद तक छोड़ दी है।

हॉस्पिटल ने नहीं लिखा कोविड से हुई मौत, अब नहीं मिल रहा क्लेम

मेरे जीजा स्वर्गीय हरविंदर सिंह की 28 अप्रैल, 21 को कोविड से मौत हुई थी। उस समय हॉस्पिटल ने हमें बिना कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए पार्थिव शरीर बिना कवर किए ही सौंप दिया। मौत के बारे में प्रशासन को सूचित नहीं किया। लिखित में भी मौत के कारण गलत लिखा गया। यहां तक कि बिल में भी महंगे दाम लगाए गए। उस समय भी लिखित शिकायत सीएम को भेजी थी जोकि आगे मार्क भी हुई। पर एक्शन नहीं हुआ। अब हॉस्पिटल की गलती से क्लेम क्लियर नहीं हो रहा है। डीसी को भी लिखित में शिकायत दी गई है।’

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

100 corona infected found in Patna

04.07.2022

राज्य में रविवार काे भी 200 से अधिक काेराेना मरीज मिले, लेकिन पटना में आंकड़ा 100 से नीचे रहा। पटना में जहां 60 मरीज मिले, वहीं राज्य में 218 लोग संक्रमित हुए। शुक्रवार को राज्य में 226 और पटना में 114 मरीज मिले थे। इससे पहले 28 जून को राज्य में 211 और पटना में 124 मरीज मिले थे। इसके अलावा 10 फरवरी को राज्य में 247 मरीज मिले थे। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1094 और पटना में 631 हो गई है।राज्य की पॉजिटिविटी रेट 0.179 फीसदी और पटना की 0.83 फीसदी है। पटना के लगभग सभी इलाकों में मरीज मिलने शुरू हो गए है। सुखद यह है कि अधिकतर मरीज एसिम्टोमेटिक और होम आइसोलेशन में हैं और घर में ही स्वस्थ हो रहे हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona returning in madhya pradesh

28.06.2022
मध्यप्रदेश में कोरोना लौट रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 नए मरीज मिले हैं। जून के 27 दिन में आंकड़ा बढ़कर 1463 हो गया। जबलपुर में 10 दिन के अंदर दो मरीज की मौत हो गई। इन 27 दिनों में 5 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अप्रैल और मई में एक-एक मरीज की मौत हुई थी। रविवार को प्रदेश में 6236 सैंपल की जांच की गई। इनमें 1.18% लोग पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल में संक्रमण दर प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है, दूसरे नंबर पर इंदौर है।जनवरी में आई कोरोना की थर्ड वेव के बाद सिर्फ अप्रैल के महीने में सुकून रहा, लेकिन इसके बाद से लगातार कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जनवरी में 1,79,656 नए मरीज मिले थे और 51 संक्रमितों की मौत हुई थी। फरवरी में 65,448 मरीज मिले और 105 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मार्च में 1,945 संक्रमित मिले और 5 मौतें हुईं। अप्रैल में सबसे कम मात्र 354 केस मिले और एक की मौत हुई। मई में 1127 मामले सामने आए और एक मरीज ने दम तोड़ दिया था। लेकिन इस महीने में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। महीने के 27 दिनों में 1463 संक्रमित मिल चुके हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है।

इस महीने हर हफ्ते इतने मरीज

जिला पहला सप्ताह दूसरा सप्ताह तीसरा सप्ताह चौथा सप्ताह
इंदौर 59 121 161 138
भोपाल 38 98 134 104
ग्वालियर 12 14 21 15
जबलपुर 4 28 36 36
मप्र 218 385 466 394

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Covid-19 cases increased in delhi

27.06.2022
दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Coronavirus) मामलों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. यही वजह है कि 17 जून को दिल्ली में 190 कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) थे, जो 24 जून तक बढ़कर 322 हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर मामले परिवार या पड़ोस के समूहों से सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक या दो घरों के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।अधिकारियों के मुताबिक आम तौर पर कोरोना के तीन या इससे अधिक मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए जाते हैं।इसे जिला अधिकारियों की ओर से आवश्यकता आधारित तरीके से संचालित किया जाता है। गौरतलब है कि दिल्ली पेंडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020, जिला मजिस्ट्रेटों को एक भौगोलिक क्षेत्र को सील करने, कंटेनमेंट जोन से लोगों के प्रवेश और बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्देशित कोई भी उपाय को करने के लिए अधिकृत करता है।

दिल्ली में शनिवार को कोरोना के मिले 666 नए मरीज

आपको बता दें कि दिल्ली में 14 जून से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में 14 जून को 6.50% की सकारात्मकता दर के साथ 1,118 नए मामले दर्ज किए गए थे. साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई थी।उसके बाद से बुधवार को छोड़कर हर रोज 1,000 से अधिक मामले मिल हैं।इस बीच शनिवार को भी कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई और 666 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जो थोड़ी राहत की बात है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona infection in Bihar

27.06.2022
बिहार में कोरोना जांच अभियान के तहत राज्य में 142 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इनमें पटना में सर्वाधिक 56 नये संक्रमित मिले। औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बक्सर, कैमूर, मुंगेर, नवादा, समस्तीपुर में 1-1, अरवल, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय, सारण, सीवान व सुपौल में 2-2 नए संक्रमित मिले। वहीं,भागलपुर में 10, गया में 5, मधुबनी में 5, मुजफ्फरपुर में 9, रोहतास में 6, सहरसा में 5, सीतामढ़ी में 8, वैशाली में 4 और पश्चिमी चंपारण में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,31,812 सैंपल की कोरोना जांच की गई। कोरोना संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गयी। एक दिन पूर्व राज्य में 1,29,174 सैंपल की जांच में 155 नए संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत थी।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 87 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.44 प्रतिशत रही। इस दौरान किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। वर्तमान में कोरोना के 693 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं। राज्य में अबतक 8,32,059 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है जबकि इनमें से 8,19,108 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक कोरोना संक्रमित 12,257 मरीजों की मौत हो चुकी है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Covid positivity rate increase in patna

25.06.2022

कोरोना संक्रमण के मामले राज्य और पटना में लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में 126 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पटना में 83 मरीज हैं। पटना में 148 दिन बाद कोरोना के 83 मरीज मिले हैं। इससे पहले चार फरवरी को पटना में 85 मरीज मिले थे। पटना में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.40 फीसदी हो गई जबकि राज्य में यह 0.97 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.477 फीसदी है। वहीं राज्य में 126 दिन बाद 126 मरीज संक्रमित मिले हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Covid in jodhpur

25.06.2022
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। शहर शुक्रवार को कोरोना के 17 नए रोगी मिलने के साथ ही दिन में मिले संक्रमितों का आंकड़ा 51 पहुंच गया, इनमें से 33 यानी करीब 65% लोग दूसरे राज्यों में जाकर वापस लौटे हैं।शुक्रवार को 272 संदिग्धों की जांच में संक्रमण दर 6.5% पहुंच गई। जून के 24 दिनों में 140 संक्रमित मिल चुके हैं। यह मार्च के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। जबकि अप्रैल में 39 और मई में 43 संक्रमित मरीज मिले थे। जून में डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा 76 रहा है, जबकि एक संक्रमित की मौत भी हुई है।नए संक्रमितों में से भी 8 बाहर से आए, दो संपर्क में आकर पॉजिटिव
संक्रमितों में 8 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री बताई जा रही है। इसके अलावा 2 मरीज पूर्व संक्रमितों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए। शहर के 9 जोन में से प्रतापनगर में 1, महामंदिर में 1, मसूरिया में 1, शास्त्रीनगर में 3, मधुबन 2, रेजिडेंसी 6 और बीजेएस से 2 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि ग्रामीण 10 ब्लॉक में से लूणी से 1 संक्रमित मरीज मिला है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Covid-19 in india

25.06.2022
भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 12,781 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह दी गई। इसी के साथ एक्टिव केस देश मे बढ़कर 76,700 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में इसमें 4226 की वृद्धि हुई है। वहीं, इसी अवधि में देश में कोरोना से 18 लोगों की मौत भी हुई। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 24 हजार 873 हो गई है।

कोरोना: दैनिक संक्रमण भारत में 4.32 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.32 प्रतिशत पहुंच गया है जबकि साप्ताहित संक्रमण दर अभी 2.62 प्रतिशत है। देश में vS कोविड -19 मामले पिछले सात दिनों में करीब 80,000 दर्ज किए गए हैं। ये पिछले चार महीनों में सबसे अधिक है। वहीं, इससे पहले के हफ्ते की तुलना में पिछले हफ्ते में नए कोरोना केस में 62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 8537 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड वैक्सीन के 196 करोड़ (1,96,18,66,707) से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,80,136 डोज लगाए गए। आईसीएमआर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,96,050 कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं।

इन पांच राज्यों से सबसे अधिक नए केस
भारत में सबसे अधिक नए केस पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र से सामने आए। यहां रविवार को 4,004 नए मामले मिले। एक मरीज की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामलों में 2,087 मामले अकेले मुंबई के हैं। इसके अलावा केरल से 3376 नए केस रविवार को मिले। यहां 11 मरीजों की मौत दर्ज की गई। देश की राजधानी दिल्ली से 1530 और तमिलनाडु से 692 नए मामले मिले। वहीं कर्नाटर से 623 नए केस सामने आए।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona patient found in patna

23.06.2022
कोरोना संक्रमण के मामले राज्य और पटना में लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में 126 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पटना में 83 मरीज हैं। पटना में 148 दिन बाद कोरोना के 83 मरीज मिले हैं। इससे पहले चार फरवरी को पटना में 85 मरीज मिले थे। पटना में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.40 फीसदी हो गई जबकि राज्य में यह 0.97 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.477 फीसदी है। वहीं राज्य में 126 दिन बाद 126 मरीज संक्रमित मिले हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऐम्स)पटना भर्ती बुजुर्ग की मौत
एम्स में पहले से भर्ती एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इससे पहले 16 फरवरी को पटना में एक संक्रमित महिला की मौत हुई थी। इसकी पुष्टि डॉ. संजीव ने की।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓