FREE booster dose provide in gujarat in upcoming 75 days

15.07.2022
गुजरात सहित देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के फैलने को देखते हुए उसे रोकने के लिए कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज अब मुफ्त में सभी नागरिकों को लगाने की घोषणा की गई है। केन्द्र सरकार की इस घोषणा को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी गुरुवार को अहम निर्णय किया है, जिसके तहत शुक्रवार से ही गुजरात में लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज मुफ्त में लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री व शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया है। इसके तहत राज्य में 15 जुलाई से 18-59 साल आयु वर्ग के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव (75 साल) को मद्देनजर रखते हुए 15 जुलाई से 75 दिनों तक यह डोज मुफ्त में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया है और उसे लगवाए हुए 6 महीने जितना समय हो गया है ऐसे व्यक्ति इस प्रिकॉशन डोज को लगवा सकते हैं।

6 माह पहले दूसरा डोज लेने वाले लोग लगवा सकेंगे

18-59 साल के 3.50 करोड़ नागरिकों को दिया जाएगा डोज

अब तक दिए गए 11.20 करोड़ से ज्यादा डोज

गुजरात सरकार के अनुसार 14 जुलाई की स्थिति के तहत राज्य में कोरोना वैक्सीन के 11.20 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें से 43 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों ने ही प्रिकॉशन डोज लिया है। 14 जुलाई के दिन एक ही दिन में 65829 लोगों ने वैक्सीन का डोज लगवाया है। 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को पहले डोज के रूप में 4.92 करोड़ डोज, दूसरे डोज के रूप में 4.91 करोड़ से ज्यादा डोज, 15-17 आयु वर्ग के किशोरों पहले डोज के तहत 31 लाख से ज्यादा डोज, दूसरे डोज के रूप में 28 लाख से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं।12-14 साल में पहला डोज 18 लाख से ज्यादा ने और 12-14 आयु वर्ग में दूसरा डोज 14 लाख डोज लगाए जा चुके हैं।

आज से होगी शुरुआत

राज्य सरकार के सभी वैक्सीन सेंटरों पर यह प्रिकॉशन डोज शुक्रवार से ही लगना शुरू हो जाएंगे। राज्य में करीब 3.50 करोड़ लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 700 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने का निर्णय किया है। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी लोगों को प्रिकॉशन डोज लेने की अपील भी राज्य सरकार की ओर से की गई है। गुजरात में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत हुई है। तब से अलग-अलग वर्ग में चरणबद्ध रूप से लोगों के वैक्सीन देने का सिलसिला जारी है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Booster dose provide free of cost to the people in INDIA

14.07.2022
देश में कोरोना के फिर बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला तिया। अब बूस्टर डोज भी लोगों को मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। यह सुविधा सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 59 साल तक के लोगों को मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 15 जुलाई से विशेष अभियान के तहत यह सुविधा दी जाएगी। पहले की दो वैक्सीन डोज की तरह लोग बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।सूत्रों के मुताबिक आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अब तक 18 से 59 साल के 77 करोड़ लोगों में से सिर्फ एक फीसदी लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। माना जा रहा है कि मुफ्त टीकाकरण की पहल से इस आंकड़े में बढ़ोतरी होगी। पिछले हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की दूसरी डोज और बूस्टर डोज के बीच का अंतर घटाकर छह महीने कर दिया था, जो पहले नौ महीने था। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाने के लिए एक जून से ‘हर घर दस्तक अभियान 2.0’ भी चलाया जा रहा है।दिल्ली बिहार समेत कुछ राज्यों ने अपनी तरफ से बूस्टर डोज को मुफ्त किया था। केंद्र की मुफ्त बूस्टर डोज की घोषणा सिर्फ 75 दिन के लिए है या आगे भी जारी रहेगी, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया गया है। बूस्टर डोज के लिए कोविन पोर्टल पर शेड्यूल बुक करना होगा। सीधे वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर भी बूस्टर डोज लगवाई जा सकेगी।
अब तक 85% ने ली दोनों खुराकसरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की 96% आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 87 फीसदी लोगों ने दोनों खुराक ले ली हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Now pmch college patna free examination of seasonal diseases

13.07.2022
कोरोना का संक्रमण शहर में लगातार बढ़ रहा है। साथ ही साथ मौसमी बीमारियां भी दस्तक देने लगी हैं। इसलिए मौसमी बीमारियों की भी जांच पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग शुरू की गई है। इनमें कोरोना के अलावा डेंगू, मेनिनजाइटिस, जापानी इंसेफ्लाइटिस, मलेरिया, चिकनपॉक्स आदि की भी जांच शुरू कर दी गई है।डेंगू जांच कराने के लिए मरीज भी आने लगे हैं। अस्पताल के अनुसार माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एक सप्ताह के दौरान अभी कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है। हालांकि प्राइवेट क्लिनिक दावा कर रहे हैं जांच में डेंगू के मामले शुरू हो गए हैं। अभी एक-दो मरीज ही पॉजिटिव मिले हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद होने वाले जलजमाव में डेंगू के मच्छर उत्पन्न होंगे तब डेंगू का प्रकोप दिखने लगेगा।

जरूरत और मांग के अनुसार सुविधा बहाल की जाएगी

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर के मुताबिक भर्ती होने वाले डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ेगी या फिर विभाग से इस तरह का कोई निर्देश आएगा तो अलग वार्ड की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल अभी कोई मरीज आता है तो उसकी व्यवस्था की जाएगी। अभी अलग वार्ड बनाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया। जरूरत और मांग के अनुसार सुविधा बहाल की जाएगी।

प्लेटलेट्स भी जरूरत के अनुसार तैयार किया जाएगा। क्योंकि डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत होती है। ब्लड बैंक को भी जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स तैयार करना होगा। उसकी भी व्यवस्था है। डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू के मच्छर साफ जमा पानी में पनपते हैं। इसलिए घर या आसपास में यदि पानी जमा हो तो उसे साफ कर दें। वरीय फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन और डॉ. बीके चौधरी का कहना है कि बुखार और शरीर में तेज दर्द होने की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona in patna

13.07.2022
कोरोना का संक्रमण राज्य के विभिन्न जिलों और पटना में थमने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही साथ मौत भी हो रही है। सोमवार को भी पटना एम्स और पीएमसीएच में एक महिला की मौत हुई है। एम्स में समस्तीपुर के रहने वाले एक 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित अशोक कुमार सिंह की मौत हुई है। श्री सिंह कोरोना से ही पीड़ित थे।इसकी पुष्टि एम्स में कोरोना के नोडल ऑफिसर संजीव कुमार ने की। पटना एम्स में मंगलवार को चार नए कोरोना संक्रमित भर्ती हुए हैं। एम्स में अभी 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पीएमसीएच में भी दरभंगा की रहने वाली 48 साल की कमला देवी की मौत हुई है। कमला देवी को मंगलवार को ही भर्ती कराया गया था।पीएमसीएच में हुई जांच में 23 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दो डॉक्टर समेत 23 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें पीएमसीएच और आईजीआईसी के डॉक्टर, मरीज और स्टाफ शामिल हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2344 और पटना 1312 हो गई है। ­ मंगलवार को 154 दिन बाद राज्य में कोरोना के 436 और पटना में छह दिन बाद 192नए मरीज मिले हैं। इससे पहले पांच फरवरी को राज्य में कोरोना के 442 मरीज और पटना में 9 जुलाई को 220 मरीज मिले थे।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Recovery of corona patients in surat

13.07.2022
शहर में कोरोना के मरीज कुछ दिनों से लगातार घट रहे हैं। शहर में मंगलवार को कोरोना के नए 67 और ग्रामीण क्षेत्र में 12 पॉजिटिव समेत 79 मरीज सामने आए हैं। वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 704 हो गई है। 16 मरीज अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं।मनपा के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को नए 67 मरीज मिले हैं। रांदेर जोन में 21 और अठवा जोन में 18 संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि लिंबायत जोन में 8, वराछा-ए जोन में 7, वराछा-बी और कतारगाम जोन में 5-5, उधना-ए जोन में 2, सेंट्रल जोन में 1 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं उधना-बी जोन में कोई मरीज नहीं मिलने से राहत है। शहर में मंगलवार को नए 67 मरीजों के साथ मरीजों की संख्या 1,64,077 हो गई है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona infected rate increased in RAIPUR

13.07.2022
प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। लगातार तीसरे दिन संक्रमण दर 3% से अधिक रही। मंगलवार को 12626 लोगों की जांच में 3.05 फीसदी संक्रमण दर से 385 नए संक्रमित राज्य में मिले हैं। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। जुलाई के इन 12 दिनों में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है। बीते तीन महीने के मुकाबले इस माह सर्वाधिक मौत कोरोना से हुई है, हालांकि इसमें सभी गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति शामिल है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 14045 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां से मिले संक्रमित

मंगलवार को 24 जिलों में संक्रमित मिले हैं। सर्वाधिक रायपुर से 69, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 38, बिलासपुर से 27, बेमेतरा से 26, कोरबा से 24, जांजगीर-चांपा से 22, मुंगेली से 11, महासमुंद से 9 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है।

4 फीसदी मरीज अस्पताल में भर्ती

रायपुर में मंगलवार को अस्पताल से 7 मरीज डिस्चार्ज एवं होम आइसोलेशन से 155 कुल 162 मरीज रिकवर हुए है। इससे सक्रिय मरीज बढकर 1900 हो गए हैं। इसमें राहत की बात यह है कि सिर्फ 4.1 फीसदी यानी 78 मरीज ही अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है। सक्रिय मरीजों में सर्वाधिक दुर्ग के 348, रायपुर के 336, राजनांदगांव के 164, बिलासपुर के 160 सहित अन्य जिलों में एक्टिव केस हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona infection increases in Gwalior

13.07.2022
कोरोना संक्रमण धीरे- धीरे बढ़ रहा है। इसी के चलते मंगलवार को जीआरएमसी में 182 लोगों के सैंपल में चार पॉजीटिव आए है। वहीं इससे पहले सोमवार को तीन लोग संक्रमित निकले थे। वहीं मंगलवार को आठ लोग डिस्चार्ज किए गए। एक्टिव केस भी अब 18 हो गए हैं।

964 को लगी वैक्सीन

कोरोना के बचाव को लेकर लगाई जा रही वैक्सीन में मंगलवार को 964 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 69 और 15 से 17 वर्ष के 51 बच्चों को लगाई गई। वहीं प्रीकॉशन डोज 591 लोगों को लगाया गया। जिले में अब तक 78101 लोगों को प्रीकॉशन डोज लग चुका है। इसके साथ ही टोटल डोज अब तक 35 लाख 21 हजार 671 लोगों को लगा है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Covid in bhopal

13.07.2022
राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। महीने भर में ही एक्टिव मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। यही नहीं बीते दस दिन में तीन कोरोना मरीज दम तोड़ चुके हैं। 11 जून को राजधानी भोपाल में केवल 75 कोरोना मरीज सक्रिय थे जो इस समय करीब 190 है। श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेन्द्र दवे के मुताबिक कोरोना का ग्राफ भले ही धीरे-धीरे बढ़ रहा हो लेकिन जब आंकड़ा बढ़ जाता है तो फिर गुणात्मक रूप में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती है, यह बेहद खतरनाक है। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से शहर में 350 के आसपास सैंपल लिए जा रहे हैं, जिसमें 20 के आसपास पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को भी शहर में 23 नए मरीज सामने आए।
रुटीन वैक्सीनेशन के साथ कोविड का टीका भी
स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। स्कूलों के बाद अब रुटीन वैक्सीनेशन के साथ जोडा जा रहा है। शहर में फिलहाल आंगनबाड़ियों सहित 177 जगह पर रुटीन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब इस दौरान कोरोना वैक्सीन भी लगाई जाएगी।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona in patna

12.07.2022
राज्य में साेमवार काे कोरोना के 344 और पटना में 167 मरीज मिले। बांका में 45, गया में 21, बांका में 19, मुजफ्फरपुर में 17 और रोहतास में 10 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही पटना एम्स और पीएमसीएच में एक-एक संक्रमित की मौत हाे गई।एम्स में अरवल के 55 साल के विजय सिंह की मौत हुई है। उन्हें रविवार को भर्ती कराया गया था। इससे पहले एम्स में 20 साल की युवती और चार साल के बच्चे की भी मौत हो चुकी है। पीएमसीएच में ब्रेन हेमरेज और काेराेना पीड़ित बेगूसराय की 80 साल की शारदा देवी की मौत हाे गई। एम्स में सोमवार को तीन मरीज भर्ती हुए हैं। यहां 14 मरीजों का इलाज चल रहा है।पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में दाे-दो नए मरीज भर्ती हुए हैं। एनएमसीएच में एक नया मरीज भर्ती हुआ है। यहां चार मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2270 और पटना में 1280 हो गई है। पटना की पॉजिटिविटी रेट 2.85 फीसदी और राज्य की 0.459 फीसदी हो गई है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Corona blast in Aurngabad.

12.07.2022
सोमवार को औरंगाबाद जिले में कोरोना विस्फोट हुआ। एक साथ 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 15 पर पहुंच चुकी है। बताते चलें कि सोमवार को कुल 2855 लोगों का कोविड जांच किया गया। जिसमें से 10 का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।जबकि 2845 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। 1392 लोगों का आरटीपीसीआर, 50 लोगों का ट्रूनेट, 1413 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें आरटीसीआर के जांच में सात लोगों का एंटीजेन जांच में तीन लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।जिले में कोरोना पांव पसराने लगा है। जिससे मुसीबत बढ़ सकती है। सिविल सर्जन डॉ. कुमार वीरेन्द्र प्रसाद ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड के मरीज बढ़ रहे हैं। इसलिए लोग सतर्क रहें। कोविड व्यवहार का पालन करें।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓