02.08.2022
अवसाद (Depression) में आकर इंसान क्या-क्या कर बैठता है इसकी अजीब बानगी राजस्थान के जोधपुर में देखने को मिली है। जोधपुर में एक युवक ने अवसाद में आकर सिक्के निगल (Swallowed coins) लिये। उसके बाद पेट दर्द होने पर यह युवक मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचा था। वहां जांच में युवक के पेट में 50 से अधिक सिक्के होना सामने आया।यह देखकर एकबारगी डॉक्टर भी चौंक गए. बाद में डॉक्टर्स की टीम ने एंडोस्कोपी की मदद से युवक के पेट से ये सिक्के बाहर निकाले।जानकारी के अनुसार जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में हाल ही में 40 वर्षीय एक युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचा था।वहां पेट की जांच कराने पर पाया गया कि युवक पेट में कुछ सिक्के हैं।मामला गेस्ट्रोएंड्रोलॉजी से जुड़ा होने के कारण युवक को गेस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग रेफर किया गया. वहां डॉक्टर्स ने कुछ अन्य जांचें की।जांच के बाद युवक ने स्वीकार किया कि उसने कुछ सिक्के निगल लिए थे।
⇓ Share post on Whatsapp & Facebook ⇓