Controversy for the chair of cmho

सीएमएचओ कुर्सी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में पूर्व से पदस्थापित डॉ राजेश शर्मा और राज्य सरकार द्वारा हाल की पदस्थापित किए डॉ. कांतिलाल पलात, दोनों एक साथ बैठे। एक ही कार्यालय में एक पद पर दो अधिकारियों के होने से कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई।डॉ.शर्मा का कहना है कि सीएमएचओ पद को लेकर उनका स्टे वैकेंट नहीं हुआ है। ऐसे में कानूनन सीएमएचओ वो ही है। वहीं डॉ. कांतिलाल पलात का कहना है कि जिस आधार पर इन्होंने स्टे लिया था, उसे राज्य सरकार ने संशोधन कर पूरा कर दिया है। पद खाली था तभी तो राज्य सरकार ने उनको पदस्थापित किया है। ऐसे में सीएमएचओ तो वो ही है।

डॉ. पलात सुबह जल्दी आकर बैठ गए तो बाद में आए राजेश शर्मा बगल में दूसरी कुर्सी लगाकर बैठ गए

बुधवार शाम करीब 6 बजे पलात को सीएमएचओ प्रमोट करने के आदेश जारी हुए थे। तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग देने के आदेश थे। डॉ. पलात ने बुधवार देर शाम को ही सीएमएचओ कुर्सी संभाल ली थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ही डॉ. पलात कार्यालय पहुंच गए और कुर्सी पर बैठ गए। डॉ. राजेश कलेक्ट्रेट में एक मीटिंग अटेंड करने के बाद करीब 11.30 बजे सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे।दोनों के बीच बंद कमरे में कुछ वार्तालाप भी हुआ। इसके बाद डॉ. राजेश ने कर्मचारी से दूसरी कुर्सी मंगाई और उसे डॉ. पलात के बगल से लगाते हुए बैठ गए।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

New cmho of pali

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर शाम को एक सूची जारी की। जिसमें 46 चिकित्सकों के ट्रांसफर किए। इसके तहत अब पाली के नए CMHO डॉ इन्द्रसिंह राठौड़ होंगे। वे जोधपुर के पावटा हॉस्पटिल से ट्रांसफर होकर आ रहे हैं। इसी तरह आहोर (जालोर) BCMO डॉ रमाशंकर भारती को CMHO जालोर लगाया गया हैं। वही जालोर CMHO डॉ गजेन्द्रसिंह देवल को जालोर हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया हैं।

SEE FULL LIST HERE

order 03-08-2022

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Sikar’s cmho good works

सीकर के CMHO के ड्राइवर का आज रिटायरमेंट हुआ। रिटायरमेंट के मौके पर CMHO डॉक्टर अजय चौधरी खुद अपने ड्राइवर महावीर के ड्राइवर बने। और गाड़ी चलाकर महावीर और उनके परिवार को घर पर छोड़ा। CMHO डॉक्टर अजय चौधरी का कहना है कि ड्राइवर महावीर उनके साथ हमेशा उनके साथ उनके साए की तरह रहे। महावीर ने एक परिजन की तरह उनका ध्यान रखा।दरअसल ड्राइवर महावीर प्रसाद सैनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे और सेवानिवृत होने तक वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी के ड्राइवर थे। हमेशा साए की तरह सीएमएचओ डॉ चौधरी के साथ रहते।महावीर प्रसाद सैनी जिला मुख्यालय पर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 1988 से 2000 और 2004 से अब तक यहां कार्यरत थे। वहीं इस बीच वे नीमकाथाना बीसीएमओ कार्यालय में भी कार्यरत थे। अपने ड्राइवर महावीर प्रसाद सैनी के रिटायर होने पर सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी भी समारोह को संबोधित करते समय भावुक हो गए।स्वास्थ्य भवन के सभागार में हुए विदाई व स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने कहा कि महावीर जी ने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निवर्हन करते हुए मिसाल कायम की है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ सीपी ओला, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह, जिला औषधि भण्डार के प्रभारी डॉ अशोक महरिया व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ व खुशहाली की कामना की। समारोह में स्वास्थ्य भवन में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने माला, साफा पहनाकर व शाल ओढाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में स्वास्थ्य भवन में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

CMHO, bhopal issued health advisory

26.07.2022
केरल के बाद दिल्ली में भी मंकीपॉक्स का मरीज मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने शहर के अस्पताल अधीक्षकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों से भी घरों में साफ-सफाई रखने और सावधानी बरतने को कहा है। बताया गया है कि मंकीपॉक्स से संक्रमित रोगी को बुखार, रेश और लिम्फ नोड्स में सूजन पाई जाती है। मंकीपॉक्स के लक्षण 2 से 4 सप्ताह में खत्म हो जाते हैं। गंभीर मामलों में मृत्युदर 1 से 10 प्रतिशत है।मंकीपॉक्स का वायरस जानवराें से इंसान में और इंसान से इंसान में भी फैल सकता है। वायरस कटी स्किन, आंख, नाक और मुंह के माध्यम से शरीर में जाता है। संक्रमित जानवराें के काटने, खरोंचने, शरीर के तरल पदार्थ, घाव और संक्रमित बिस्तर से मनुष्य में यह वायरस जा सकता है। संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर चकत्ते दिखते हैं। संदिग्ध मरीजाें के सैंपल जांच के लिए एनआईवी लैब पुणे भेजे जा

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

CMHO,udaipur investigates private hospitals

14.07.2022
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटलों में कैसे उपचार किया जा रहा है, किसी मरीज को परेशानी तो नहीं है। ये बात जानने के लिए सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बुधवार को हॉस्पिटलों का दौरा किया। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने योजना में अधिकृत पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस उमरडा एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एकलिंगपुरा का दौरा कर जानकारी ली। डॉ. खराड़ी ने गीतांजलि एवं पेसिफिक अस्पताल में योजना से जुड़ी खामियों पर कहा कि अस्पताल के मुख्य द्वार के साथ साथ चिरंजीवी योजना एवं आरजीएचएस योजना से संबंधित जानकारी लिखें। अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का प्रदर्शन अस्पताल के स्वागत कक्ष एवं आपातकालीन द्वार पर भी किया जाए ताकि आपातकालीन अवस्था में भर्ती होने वाले मरीजों को योजना की जानकारी मिल सके। निर्धारित समयावधि में मरीज को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो सके। गीतांजलि अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रिसेप्शन काउंटर पर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के साइनेज बोर्ड पाए गए, जिसे सीएमएचओ ने तुरंत बदलवाकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लगवाने के निर्देश दिए। डॉ. खराड़ी ने कहा कि विभाग द्वारा योजना के तहत उपलब्ध पैकेज की बुकलेट तैयार करवाई जा रही है, जिसे अस्पताल में रिसेप्शन, इमरजेंसी एवं पंजीकरण काउंटर पर रखवाया जाए, ताकि अस्पताल में आए किसी भी मरीज को पैकेज के बारे में जानकारी मिल सके।
हर अस्पताल में रखी जाए चिरंजीवी शिकायत पेटिका: डॉ. खराड़ी ने अस्पताल में चिरंजीवी योजना से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए अलग से शिकायत पेटिका लगवाने के निर्देश दिए। इसमें कोई भी व्यक्ति द्वारा योजना से संबंधित शिकायत डालने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से उसका निस्तारण हो सके। साथ ही सीएमएचओ कार्यालय के योजना समन्वयक के नंबर भीअंकित करने की बात कही, जिससे अस्पताल द्वारा सुनवाई नहीं करने पर परिवादी द्वारा कार्यालय को इसकी शिकायत की जा सके। दोनों अस्पतालों के ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर इलाज एवं सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने योजना में भर्ती करने के बाद किसी प्रकार की राशि लेने या नहीं लेने की जानकारी ली। सभी मरीजों ने चिरंजीवी योजना के तहत निशुल्क उपचार के बारे में बताया। अन्य लोगो को भी इस योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने विज्ञप्ति में बताया कि निरीक्षण के दौरान गीतांजलि अस्पताल द्वारा कुछ मरीजों से भर्ती से पूर्व ओपीडी में परामर्श व जांच के लिए राशि लेना पाया गया, जबकि योजना में नियमानुसार भर्ती होने के बाद मरीज को उक्त राशि लौटने का प्रावधान है। इस पर डॉ. खराड़ी ने अस्पताल प्रशासन को तुरंत राशि लौटाने के निर्देश दिए। डॉ. खराड़ी ने बताया इस संबध में बुधवार को एक शिकायत पेसिफिक मेडिकल कॉलेज भीलों का बेदला की भी प्राप्त हुई थी, जिसमे डीपीसी शरद पाटीदार द्वारा अस्पताल प्रशासन से दूरभाष पर संवाद कर मरीज से लिए 6300 की राशि वापिस करवाई गई है एवं अस्पताल प्रशासन को इस संबध में नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया गया है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

CMHO,sikar inspected the PHC

27.06.2022
सिरोही जिले के आमजन को तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य को सिरोही जिले के आम नागरिक तक विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार निरंतर रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे है।इसी कड़ी में सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आल्पा का औचक निरीक्षण किया।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने चिकित्सा संस्थान के सेक्टर की कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं योजना की स्थिति के बारे में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से जानकारी ली।साथ ही सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा की पीएचसी सेक्टर के सभी नागरिकों एवं मरीजों को समय पर सुविधा मिले यह ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य है।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थान में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहराई से जानकारी लेकर अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना और जांच योजना, मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण, साफ सफाई और स्टाफ की उपस्थिति सम्बन्धित रिकॉर्ड का गहराई से निरीक्षण किया।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

CMHO qualification changed in rajasthan

27.06.2022
राज्य सरकार ने पिछले दिनाें जिलों में सबसे बड़े हेल्थ ऑफिसर यानी सीएमएचओ (चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर) पद की योग्यता व मापदंडों में बदलाव किया है। अब नए नियमों के आधार पर 34 में से 21 सीएमएचओ के पास पद की योग्यता नहीं है। इसलिए इनका हटना तय है।सरकार ने नए सीएमएचओ लगाने के लिए पूल बना दिया है, जिसमें पूरे प्रदेश से 89 डॉक्टर शामिल किए हैं। नियमों की वजह से कई साल से एक ही जगह लगे जयपुर प्रथम सीएमएचओं डाॅ. नराेत्तम शर्मा, जाेधपुर के डाॅ. बलवंत मंडा, झुंझुनूं के छाेटेलाल गुर्जर, पाली के डाॅ. रामपाल मिर्धा और नागाैर सीएमएचओ डाॅ. मेहराम महिया काे पद से हटना पड़ेगाइन जिलाें में शाॅर्ट लिस्ट किए गए 89 डाॅक्टराें में से नियुक्ति की जाएगी। सूत्राें के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सरकार की फ्लैगशिप याेजनाओं काे गति देने के लिए सीएमएचओं पद की याेग्यता निर्धारित की है, ताकि अयाेग्य डाॅक्टर इस महत्वपूर्ण पद काे नहीं संभाल सके।इसके लिए विभाग ने 15 मार्च काे परिपत्र जारी करते हुए 31 मार्च तक सीएमएचओ पद के याेग्य डाॅक्टराें से आवेदन मांगे थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी काे सीएमएचओं पद के लिए पूल बनाने का जिम्मा साैंपा था। पिछले दिनाें हुई मीटिंग में कमेटी ने सिर्फ 89 डाॅक्टराें काे ही पात्र माना है। पूल में 21 जिलाें के सीएमएचओ के नाम नहीं हैं। ऐसे में इन्हें पद से हटाया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग ने जाे पूल बनाया है, उसमें सीकर के 5 डाॅक्टर हैं। डाॅ. विष्णुदयाल मीना फिलहाल प्रतापगढ़ सीएमएचओं, जबकि डाॅ. सीपी ओला सीकर डिप्टी सीएमएचओं हैं। जयपुर द्वितीय में एडिशनल सीएमएचओं डाॅ. निर्मल जैन हैं।सांभर सीएचसी पर कार्यरत डाॅ. अनिल कुमार और जाेधपुर की सालावास सीएचसी पर नियुक्ति डाॅ. मदनलाल कटारिया मूलत: सीकर जिले के हैं और सीएमएचओं के पूल में शामिल किए हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Eligible doctor for cmho

25.06.2022
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं विभाग की ओर से सीएमएचओ के लिए योग्य डॉक्टरों की लिस्ट जारी की गई। इसमें पाली जिले के सीएमएचओ विभाग की सूची में बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागाेरिया को वर्तमान सीएमएचओ के पद के लिए योग्य माना है।इस पर सभी ने बीसीएमएचओ डॉ. वागोरिया को बधाई दी। दरअसल, मार्च में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठता और अनुभव रखने वालों को पदों पर लगाने की कवायद शुरू की गई थी।इसमें पूरे प्रदेश से ज्वाइंट डायरेक्टर, सीएमएचओ और ब्लॉक सीएमएचओ के आवेदन भरवाए गए। योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया था। सीएमएचओ के लिए योग्य डॉक्टर्स की सूची विभाग द्वारा जारी की गई। लिस्ट में वर्तमान में कार्यरत 89 डॉक्टरों को सीएमएचओ के लिए योग्य माना है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Ajmer,cmho gave guidlines for seasonal diseases.

25.06.2022
मौसमी बीमारियों को देखते हुए शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय में डॉक्टर केके सोनी ने जिले के चिकित्सा अधिकारियों की मीटिंग लेने के साथ ही नए दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ सोनी ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही हर साल डेंगू मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। बरसात में ही इस बार कोल्ड बढ़ने की भी आशंका है। ऐसे में आमजन की सुविधा को देखते हुए चिकित्सकों व सीएचसी, पीएचसी पर लगे सभी स्टाफ को सचेत रहने, रजिस्टर संधारित करने, अपने क्षेत्र में लारवा नहीं फैले इसके लिए लोगों को जागरूक करने सहित मौसमी बीमारियों की दवा का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Psychologist in Dausa district hospital

24.06.2022
जिला चिकित्सालय काे 5 माह बाद एक मनाेराेग चिकित्सक के साथ जिले काे 7 चिकित्सक मिले हैं। संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रुप-2 निमिषा गुप्ता ने बुधवार देर रात जारी तबादला सूची जारी की थी, िजसमें प्रदेश में 145 चिकित्सकाें काे रिक्त पद पर लगाया गया है। जिला चिकित्सालय में मनाेराेग चिकित्सक का पद करीब 5 माह से खाली था, जिस पर सीएमएचओ ऑफिस से पुन: डाॅ.चित्रा सिंह काे लगाया गया है। फरवरी माह में डेपुटेशन रद्द कर डाॅ. चित्रा सिंह काे सीएमएचओ ऑफिस में लगा दिया था, तब से ही मनाेराेग चिकित्सक की सीट खाली थी। जिला चिकित्सालय में अब एक पाथाेलाॅजिस्ट और एक डिप्टी कंट्राेल का पद खाली है। जिले में अन्य चिकित्सकाें में डाॅ. किरण मीणा काे सीएचसी पापड़दा से सीएचसी बालाहेडी, डाॅ.धर्म सिंह मीणा काे सीएचसी राजगढ़ अलवर से सीएचसी राहुवास, डाॅ. वंदना शर्मा काे सीएचसी कालवाड जयपुर से पीएचसी लहाडी का बास, डाॅ. अनिता धायल सीएचसी गाेविंदगढ़ जयपुर से सीएचसी छारेड़ा, डाॅ. सुनील कुमार शर्मा काे सीएचसी कालवाड़ जयपुर से पीएचसी लाेटवाड़ा, डाॅ. सुरेंद्र गुप्ता सर्जन एसएमएस जयपुर से सीएचसी सिकंदरा लगाया गया है। दूसरी और गुरुवार काे कलेक्टर की अध्यक्षता में मेडिकल रिलीफ साेसायटी की बैठक हुई, जिसमें साेनाेग्राफी मशीन के लिए पैथाेलाॅजिस्ट लगाने के लिए मंत्री स्तर पर बात की गई। आश्वासन मिला है कि जल्द चिकित्सक लगा दिया जाएगा।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓