Doctors accident in jaipur

04.07.2022

जयपुर में देर रात घाटगेट के पास चलती कार सरियों से भरे ट्रैक्टर में जा घुसी। इस दौरान कार में सवार डॉक्टर प्रवीण व्यास के शरीर में जगह जगह सरिए घुस गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर अमित कुमार के हाथ और सिर के पास चोट आई। इनका ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दोनों डॉक्टर जयपुर में शॉपिंग कर के घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से महज 200 मीटर पहले कार आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रैक्टर में जा घुसी। ट्रैक्टर से सरिये करीब 5 से 7फीट बाहर निकल रहे थे। अंधेरा होने के कारण कार चला रहे डॉक्टर प्रवीण व्यास को सरिये दिखे नहीं और कार सरियो में घुस गई।

डब्लूटीपी में शॉपिंग करने आए थे दोनों

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने पर परिजन जयपुर पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि 38 वर्षीय डॉक्टर प्रवीण व्यास और डॉक्टर अमित कुमार जयपुर में दोस्तों के साथ शॉपिंग करने आए थे। दोस्तों को जल्दी थी इस लिए वह पहले निकल गए ये दोनों आराम से रात को दौसा के लिए निकले थे।

मृतक डॉक्टर प्रवीण व्यास की पत्नी भी टीचर हैं और उनके दो बच्चे हैं। प्रवीण जिला अस्पताल में डेंटिस्ट के पद पर स्थापित हैं। वहीं, डॉक्टर अमित कुमार फिजिशियन है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

MBBS student died in road accident, Jaipur

27.06.2022
जयपुर रविवार रात गाड़ी और बुलेट की टक्कर हो गई। आग में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेट की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घायल दोनों स्टूडेंट्स को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह एक की मौत हो गई। घायल साथी का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर गांधी नगर थाने खड़ा करवाया है।घटना जयपुर के मोतीडूंगरी मंदिर चौराहे की है। पुलिस ने बताया कि हादसे में साहिबरामपुरा चौमूं निवासी विजय चौधरी (22) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। उसके दोस्त भरतपुर निवासी मृगांक राणा (21) पुत्र विकास राणा का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों दोस्त हॉस्टल में रहकर SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।रात करीब 3 बजे दोनों दोस्त बुलेट बाइक से JDA चौराहे से मोतीडूंगरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर तख्तेशाही रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सहित दोनों स्टूडेंट नीचे रोड पर गिरकर घायल हो गए।

बाइक का फ्यूल टैंक फटने से लगी आग
हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर इनोवा कार छोड़कर भाग निकला। देखते ही देखते कुछ ही देर में बाइक का फ्यूल टैंक फटने से आग लग गई। आग से बाइक के पास पड़े दोनों स्टूडेंट झुलस गए। बाइक के साथ ही आग की लपटों ने इनोवा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर तुरंत बाइक सवार दोनों स्टूडेंट को खींचकर आग से दूर किया। आग से झुलसने और टक्कर से दोनों गंभीर चोटिल हो गए थे।पुलिस ने फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह विजय चौधरी की मौत हो गई। घायल मृगांक का इलाज चल रहा है। जलकर कबाड़ में बदले कार व बाइक को क्रेन की मदद से जब्त कर गांधी नगर थाने में खड़ा करवाया गया।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Student airlift from bangladesh

22.06.2022
केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक मेडिकल छात्र को एयरलिफ्ट कराया है और उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया है।
केंद्र शासित प्रदेश के राजौरी जिले के रहने वाले शुऐब लोन ढाका के बरिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। लोन सहित कॉलेज के तीन छात्र तीन जून को एक दुर्घटना के शिकार हो गए। इसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि लोन समेत दो अन्य जख्मी हो गए। राजौरी पहुंचे रैना ने छात्र के पिता मोहम्मद अस्काम लोन से मुलाकात की। रैना ने कहा, “राजौरी की अपनी यात्रा के दौरान जैसे ही मुझे उनके पिता से दुर्घटना के बारे में पता चला, मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मदद मांगी। लड़का अभी कोमा में है। उसके माता-पिता मदद चाहते हैं।”

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Car Accident: Death of 7 medical students including son of BJP MLA

महाराष्ट्र में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात वर्धा-यवतमाल मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक मेडिकल कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई। मृतक वर्धा जिले के सवांगी इलाके के एक मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।

मृतकों की पहचान गोंदिया जिले के तिरोरा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे अविष्कार और देश के विभिन्न हिस्सों के  अन्य छात्रों के रूप में हुई है। छह की पहचान नीरज चौहान (प्रथम वर्ष एमबीबीएस), नितेश सिंह (2015 इंटर्न एमबीबीएस), विवेक नंदन (2018, एमबीबीएस फाइनल), प्रत्यूष सिंह (2017 एमबीबीएस), शुभम जायसवाल (2017 एमबीबीएस), और पवन शक्ति (2020 एमबीबीएस) के रूप में की गई।

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को सरकार देगी इनाम

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने में दुर्घटना के समय वहां उपस्थित व्यक्तियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, अगर वे समय पर पीड़ित को अस्पताल पहुंचा दें तो उसकी जान बचने के आसार बढ़ जाते हैं, एवं नुकसान भी कम होता है | लेकिन भूतकाल में सहायता करने वालों से ही उलटे सवाल किये जाने लगे, क़ानूनी प्रक्रिया में उलझाया जाने लगा तो लोग आपातकाल में सहायता देने से कतराने लगे |
इसके बचाव हेतु सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने दुर्घटना पीड़ितों कि मदद करने वाले नेक आदमियों (Good Samaritan) को प्रोत्साहित करने के लिए उनसे अस्पताल प्रशासन और पुलिस द्वारा अनावश्यक सवाल पूछे जाने से रोकने कि व्यवस्था की है, मदद करने वाले को पुलिस के लफड़ों में नहीं उलझना पड़ेगा, ना ही कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे |

साथ ही अस्पताल प्रशासन की तरफ से उस नेक बन्दे को “गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन पत्र” एक सर्टिफिकेट के रूप में जारी किया जायेगा |

प्रोत्साहन पत्र

इसके साथ ही कई अन्य अच्छी व्यवस्थाएं भी की हैं जिनकी जानकारी संलग्न है –

⇓ Share this post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Group Personal Accident Insurance Scheme GPA SIPF Rajasthan

समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा

GPA Guideline, Directions and Forms.

220/- per year
1 April to 31 March

Add Nominee.
Pay online or offline.

How to pay online GPA amount ?
Tips are given here –

⇓ Share this post on Whatsapp & Facebook  ⇓