Case of molesting a maternity admitted in Ayush Hospital located on Mukundpura Road of Bhankrota police station area of Jaipur, the nursing staff is accused

24.06.2022
राजधानी के भांकरोटा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुरा रोड पर आयुष अस्पताल में भर्ती प्रसूता के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी को प्रसव के लिए 20 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया था। सिजेरियन प्रसव के बाद नवजात शिशु की तबीयत खराब होने पर उसे पास ही दूसरे अस्पताल में भर्ती करवा दिया जबकि प्रसूता आयुष अस्पताल में ही भर्ती रही।22 जून को सुबह नर्सिंगकर्मी अजय व एक अन्य युवक प्रसूता के इंजेक्शन लगाने लगे। हाथ में सूजन के कारण प्रसूता ने इंजेक्शन लगाने से मना किया। तब जबरन बर्फ का सेक कर 3 इंजेक्शन लगा दिए। जिससे प्रसूता को बेहोशी आ गई। तभी अजय व उसके साथी ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की लेकिन प्रशासन ने किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया। जबकि कहा कि ज्यादा करोगे तो जहर का इंजेक्शन लगा देंगे।

आयुष अस्पताल के सीनियर डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताएं बेबुनियादी आरोप
आरोप बेबुनियाद हैं। पेमेंट नहीं देना होता है तब ऐसा होता है। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हमने पुलिस प्रशासन को रिकॉर्डिंग उपलब्ध करा दी है। अस्पताल प्रशासन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Facebook Comments