Corona infection is gaining momentum in Bhopal, number of admitted patients increased

21.06.2022
कोरोना का संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। बढ़ते संक्रमितों की संख्या का असर अब यह हो रहा है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में इजाफा होने लगा है। सोमवार को शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 107 पर पहुंच गई। इनमें से 6 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, जबकि बाकी 101 मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है।चिंता की बात यह भी है कि जो मरीज भर्ती किए गए हैं, उनमें बुजुर्गों के साथ ही युवाओं भी शामिल हैं। शहर के दो निजी अस्पतालों में एक 21 तो दूसरे 38 वर्षीय युवक को भर्ती किया गया है। इनके अलावा एक 86 वर्षीय महिला तो 80 और 71 साल के बुजुर्ग को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जेपी अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल में एक-एक मरीज, जबकि बाकी के 4 मरीजों को शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो पिछले महीने तक अस्पताल में भर्ती मरीजों की 4 से 5 दिन में छुट्‌टी हो रही थी, लेकिन अभी मरीजों को रिकवर होने में 8 से 10 दिन तक लग रहे हैं।

शहर में फिर 25 कोरोना मरीज मिले
शहर में सोमवार को 25 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। 456 संदिग्धों की जांच के बाद यह मरीज मिले हैं, जबकि प्रदेश में 71 मरीज मिले हैं। प्रदेश की बात करें तो 56 मरीज ठीक हुए हैं। यही वजह है कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 435 हो गई है। प्रदेश में 7273 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए आए थे। इनमें से 218 सैंपल रिजेक्ट हुए और 7202 की जांच की गई।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Facebook Comments