All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Patna 3 people died, 460 new cases were reported in the last 24 hours

16.07.2022
बिहार में कोरोना ने भयानक रूप ले लिया है। पटना के एम्स में कोरोना से कल 3 लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। मरने वालों में सुपौल की महिला रंभा देवी जिसकी उम्र 60 साल थी, मुजफ्फरपुर के राजेश कुमार साह 30 और एक नव निहाल अहद जिसकी उम्र मात्र 3 महीने की थी, मौत हो गई।बिहार में पिछले 24 घंटों में 460 नए मामले सामने आए हैं। वही कल 497 नए मामलें आए थें। पटना जिले में सब से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। पटना में आज एक्टिव मरीजों की संख्या 202 है। वही कल पटना में 178 नए मामलें सामने आए थें।रोज मिलने वाले नए संक्रमित की संख्या कम होने का नाम नही ले रही है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। 7 दिन पहले एक्टिव मरीजों की संख्या 1957 थी। आज एक्टिव मरीजों की संख्या 2640 है। 7 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या मे बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जो की परेशानी बढ़ा रहा है।आपको बता दें कि बिहार में विगत 24 घंटों में 1,06,607 लोगों की जांच हुई है। अब तक कुल 8,23,285 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में बिहार में कोविड के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2640 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.22 है।

*पूरे बिहार में पिछले 7 दिनों का आंकड़ा

15.07.2022

पटना 202, अररिया और सुपौल मे 22, 22, भागलपुर और मुजफ्फरपुर मे 20,20 समेत पुरे बिहार मे 460 मरीज। कुल एक्टिव मरीज 2640

14.07.2022

पटना 178, मुजफ्फरपुर 50, खगड़िया 28, भागलपुर 25 समेत पुरे बिहार मे 497 मरीज। कुल एक्टिव मरीज 2596

13.04.2022

पटना 219, भागलपुर 89, बांका 38, गया 23 समेत पुरे बिहार में 565 मरीज। कुल एक्टिव मरीज 2510

12.07.2022

पटना 192, भागलपुर 41, खगड़िया 22, सारण 15 समेत पूरे बिहार में 436 मरीज। कुल एक्टिव मरीज 2344

11.07.2022

पटना 167, बांका 45, गया 21, भागलपुर 19 समेत पूरे बिहार 344 मरीज। कुल एक्टिव मरीज 2270

10.07.2022

पटना 167, भागलपुर 38, गया 45 और मुजफ्फरपुर मे 11 समेत पूरे बिहार मे 421 मरीज। कुल एक्टिव मरीज 2103

09.07.2022

पटना 220, भागलपुर 40, सहरसा 15 और मुजफ्फरपुर मे 14 समेत पूरे बिहार 408 मरीज। कुल एक्टिव मरीज 1957

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Facebook Comments